Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकअप होगा या पैचअप? जानें राशियों के अनुसार इस साल कैसी रहेगी LOVE LIFE
नया साल शुरु हो चुका है, हर किसी में अपना भविष्य जानने की उत्सुकता रहती है। नया साल खुशियों से भरा होगा या नहीं, या जिंदगी में क्या नए उतार चढ़ाव आएंगे। पैसों की तंगी होगी या लाइफ में कोई नया मिलने वाला है ऐसे ढेरो सवाल लोगों के मन में रहते है। सबसे ज्यादा जो लोगों के दिमाग में जो चीज जानने की उत्सुकता रहती है वो होती है अपने कॅरियर और लव लाइफ के बारे में जानने की।

हर किसी के मन में अपने भविष्य को जानने की उत्सुकता है, नया साल खुशियों से भरा होगा या फिर परेशानियों का सामना करना होगा। घर-परिवार और करियर के लिए नया साल क्या कुछ लेकर आएगा? नौकरी में तरक्की, प्रमोशन, सैलरी और मान-सम्मान की स्थिति कैसी रहेगी. रोजगार मिलेगा या नहीं? बिजनेस में मुनाफा मिलेगा या नहीं? नए साल में प्रेम संबंधों की स्थिति क्या रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा या सेहत संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी, नए कार्यों में सफलता हाथ लगेगी या नहीं? आइए जानते हैं हर राशि के लिए साल 2018 कैसा रहने वाला है...

मेष
जीवन में सौभाग्य का रास्ता खोलने वाले देवगुरु बृहस्पति आपके सप्तम भाव में हैं। अत: वैवाहिक मामलों में यह आपकी काफ़ी मदद करेंगे। इन मामलों में अक्तूबर तक पहल कर लेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृष
प्रेम सम्बंधों के लिए यह साल आपके लिए अनुकूल रह सकता है। यदि विवाह की उम्र हो रही है तो साल के अंत में ही कुछ बात बनने के योग हैं। इस साल आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा, विशेषकर जब आप अपने जीवन साथी या प्रेमी-प्रेमिका से बात कर रहे हों। वहीं पंचम भाव में शनि की दृष्टि होने से आपको कहीं न कहीं तनाव और विवादों से गुजरना पड़े़गा।

मिथुन
यदि आपकी उम्र विवाह के योग्य हो गई है तो यह साल आपके घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकता है। जनवरी से मार्च में आपको अपने निजी जीवन के संबंधों में अच्छी स्थिति रहेगी। वहीं सितंबर तक का समय सगाई और वैवाहिक प्रस्तावों के लिए बहुत अच्छा है। सितंबर के बाद निजी मामलों में सावधानी से काम लेना होगा।

कर्क
प्रेम सम्बंधों के मामले में 2018 कुछ कमजोर रहेगा। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के साथ घर गृहस्थी को बेहतर बनाने में आप योगदान देंगे। अप्रैल से जून में आपको अपने निजी संबंधों में सूझबूझ से आगे चलने की जरूरत रहेगी। वहीं सगाई या विवाह के लिए सितंबर के बाद का समय आपके लिए अधिक अच्छा रहेगा। इसी समय प्रेम सम्बंधों में प्रगाढ़ता आने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह
इस साल जुलाई से सितंबर में आप अपने प्रेम संबंधों को और सुदृढ़ करने में लगे रहेंगे, जिससे आपसी शिकायतों को दूर करने में अच्छी स्थिति रहेगी। वहीं आपका पंचमेश बृहस्पति सितंबर तक आपके तीसरे भाव में रहेगा यानी अपने से लाभ भाव में रहेगा।

कन्या
जनवरी से मार्च में साथी के साथ छोटी-छोटी बातों में कहासुनी होने से आप परेशान रहेंगे। मार्च में संबंधों में प्रगति की स्थिति रहेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। वहीं प्रेम के स्थान का स्वामी शनि अपने से द्वादश यानी चतुर्थ भाव में स्थित है जो कि अच्छी स्थिति नहीं मानी गई है। यानी प्रेम के मामले में लापरवाही बरतने पर सम्बंधों में कमजोरी आ सकती है।

तुला
प्रथम भाव में स्थित बृहस्पति न केवल पंचम भाव में अपनी दृष्टि डालेगा बल्कि सप्तम भाव पर भी अपनी शुभता डालेगा इसलिए न केवल यह साल प्रेम के लिए अनुकूल रहने वाला है बल्कि सगाई और विवाह के लिए भी अनुकूलता संजोए हुए है। जुलाई में आपके निजी संबंधों में अविश्वास की स्थिति रहेगी। किन्तु अगस्त में आपको निजी संबंधों में अच्छी प्रगति की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक
यह साल आपके प्रेम सम्बंधों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन सितंबर तक आपका पंचमेश गुरु द्वादश भाव में रहेगा, ऐसे में प्रेमी या प्रेमिका के साथ अधिक समय बिताने का मौका कम मिलेगा। वैसे तो सितंबर तक का समय अधिक मददगार नहीं है, लेकिन अक्टूबर से दिसंबर में आप निजी संबंधों की बाधाओं को पार करते हुए उन्हें मधुर बनाने में लगे रहेंगे।

धनु
अप्रैल से जून में आप अपने निजी संबंधों में मधुरता को अर्जित करने में जुटे रहेंगे। आप साथी की भावनाओं का आदर करते रहेंगे। वहीं साल के आखिरी महीनों में आप बात का बतंगड़ न बनाएं। यदि सगाई या विवाह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहते हो तो जनवरी से सितंबर के बीच कार्य सम्पन्न कर लेना ज्यादा उचित रहेगा।

मकर
आपकी राशि में इस साल सप्तम में स्थित राहु इशारा कर रहा है जीवन साथी या प्रेमी-प्रेमिका की गतिविधियां कुछ संदेहास्पद हो सकती हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह आपसे जो छिपा रहे हैं उसके पीछे उनका उद्देश्य आपको अंधेरे में रखना हो। कुछ अच्छा करने के लिए भी वह आपसे कुछ छिपा रहे हो। अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय आपके लिए बेहतरी लाएगा।

कुंभ
प्रेम और दांपत्य के मामले में यह साल सामान्य से कुछ अच्छा रह सकता है। हालांकि आपके पंचम भाव पर शनि की दृष्टि है, अत: प्रेम प्रसंग के मामले में कभी कभार असंतोष देखने को मिलेगा, लेकिन शनि आपकी राशि का स्वामी है अत: यह आपको अधिक असंतुष्ट नहीं करेगा। अप्रैल से जून में आप अपने प्रेम संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए लगे रहेंगे।

मीन
प्रेम सम्बंधों के लिए 2018 सामान्यत: औसत रहेगा। शनि की दशम दृष्टि कुंडली के सप्तम भाव में रहने के कारण जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जनवरी से मार्च में आपके संबंधों में कुछ प्रगति की स्थिति रहेगी। हालांकि सितम्बर के बाद का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देने का संकेत कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
