Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मई के महीने में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
वैसे तो मई का महीना आधा निकल चुका है लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें पूरे महीने के दौरान ही अपने भाग्य का साथ मिला है। इन राशियों के लिए पूरा महीना काफी भाग्यशाली रहने वाला है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि मई के महीने में किन राशियों को अपने भाग्य का बेहतरीन साथ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि मई 2018 में किन राशियों की किस्मत खुली है। 12 राशियों में से सिर्फ कुछ राशियों को ही इस महीने में भाग्यशाली होने का मौका मिला है। अगर आपकी राशि इसमें नहीं है तो घबराइए नहीं आने वाला वक़्त आपका हो सकता है। और ये तो बिलकुल भी ना भूलें कि वक़्त बदलते देर नहीं लगती है।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातकों को ना केवल इस महीने बल्कि पूरे साल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस साल इन्हें खूब अवसर और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता पाने में अपने भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा इनके करियर में भी प्रगति आएगी। ये अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, इनकी लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आर्थिक तौर पर इनके लिए बहुत अच्छा समय है। ये साल आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

तुला: 24 सितंबर – 23 अक्टूबर

तुला राशि के जातकों की शिक्षा के लिए बहुत अच्छा समय है। ये साल शिक्षा के क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो इस महीने आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई छोटी परेशानी भी बड़ा रूप ले लेगी। आध्यात्मिक और आर्थिक तौर पर अच्छा समय है।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
ये महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस महीने आपको सरकारी नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो इस समय आपको उसका मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कोई कर्ज़ लिया था तो उसे भी चुकाने का सही समय है। निवेश के लिए भी अच्छा समय है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
