Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
राशियों के अनुसार ये रंग बदल सकते है 2018 में आपकी किस्मत
ज्योतिष शास्त्रों में रंगो का बहुत महत्व है, राशियों के हिसाब से रंगों का जीवन में ज्योतिष प्रभाव होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति देखते हुए हर राशि के लिए कुछ रंग विशेष रूप से शुभ है, पूरे साल इन रंगो का प्रयोग करने से किस्मत में बहुत कुछ फेरबदल हो सकता है। चीनी ज्योतिष के अनुसार 2018 'डॉग ईयर' है इसलिए रेड, यलो, ग्रीन, पर्पल हर किसी के लिए भाग्यशाली रंग रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर राशि के लिए इसकी गणना थोड़ी अलग है। इसमें राशि के स्वामी ग्रह का साथ वर्ष के स्वामी ग्रह की अनुकूलता के अनुसार चीजें तय होती हैं। भाग्यशाली रंगों भी यही नियम लागू होते हैं, लेकिन इतना अवश्य ध्यान रखें कि लकी रंगों का अर्थ हमेशा के लिए आपकी परेशानियां दूर करना नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों को कुछ हद तक के लिए आपके अनुकूल करना है।

मेष
इस राशि का ग्रह मंगल (लाल रंग) है, इसलिए लाल रंग हमेशा ही आपके लिए भाग्यशाली होता है। पर साल ‘अर्थ इलिमेंट' से प्रभावित होगा, इसलिए लाल रंग की बजाय सफेद, लेमन ग्रीन या एमरल्ड ग्रीन का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यह आपके कामों को बिगड़ने से बचाएगा।

वृष
शुक्र से प्रभावित आपकी राशि के लिए वैसे तो सफेद रंग शुभ होता है लेकिन इस साल के लिए एप्पल ग्रीन और वर्मिलियन रेड आपके लिए खास तौर से लकी रहेंगे।

मिथुन
मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसे हरा रंग विशेष प्रिय है। यही वजह है हरा रंग आपके लिए हमेशा ही अच्छा होता है। साल 2018 में भी बुधवार के दिन हर चीज में अधिक से अधिक हरे रंग का प्रयोग करें यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। बुधवार के अलावा व्हाइट और लाइट ग्रे कलर्स आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।

कर्क
चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण मानसिक अशांति आपको अधिक परेशानियां देती हैं। सफेद रंग आपके लिए हमेशा ही शुभ है लेकिन इस साल किसी भी मौके पर, सप्ताह के किसी भी दिन फिरोजी तथा कार्माइन रेड आपके लिए खास तौर से शुभ रहेंगे, वरना सोमवार के दिन सफेद, समुद्री नीला या हल्का नीला रंगों में कोई भी प्रयोग करें।

सिंह
सूर्य से प्रभावित होने के कारण कॉपरी, व्हाइट या गोल्डन कलर्स और इनके शेड्स आपके लिए हमेशा ही शुभ रहते हैं, इसके अलावा विशेष मौकों पर लाइट ग्रीन का प्रयोग करें।

कन्या
बुध से प्रभावित आपकी राशि के लिए ग्रीन कलर हमेशा ही शुभ रहेगा, इसके अलावा फिरोजी और स्यान ब्लू रंगों का प्रयोग भी किसी ना किसी रूप में जरूर करें। बुधवार के दिन खास तौर से हरे रंग तथा इसके शेड्स का प्रयोग आपको जीवन में असफलता से बचाएगा।

तुला
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। व्हाइट ग्रीन और ब्लू रंग आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेंगे। शुक्रवार के दिन क्रीम कलर या ऑफ-व्हाइट रंगों का प्रयोग करें।

वृश्चिक
2018 में आपके लिए ब्लैक, व्हाइट और ग्रे ये तीनों ही रंग और पर्शियन ब्लू आपके लिए विशेष तौर से लकी रहेंगे।

धनु
2018 में खाकी और ऑरेंज रेड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, आपके काम बिगड़ने से बचेंगे। मंगलवार के दिन पीला पहनना आपका भाग्य बढ़ाएगा।

मकर
आपकी राशि के स्वामी-ग्रह शनिदेव हैं जिन्हें काला और नीला रंग विशेष रूप से पसंद है। नए साल में भी इन रंगों का अधिक से प्रयोग करना आपको मुश्किलों से बचाकर रखेगा, विशेषकर शनिवार के दिन ब्लैक कलर अपने पहनावे या इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में जितना अधिक प्रयोग कर सकते हैं, करें। इसके अतिरिक्त पाइन और ग्रीन कलर भी इस वर्ष आपके लिए शुभ रहेंगे।

कुंभ
2018 में रेड, एप्पल ग्रीन और स्काई ब्लू आपके लिए शुभ रंग साबित हो सकता है। इसके अलावा शनिवार के दिन वॉयलेट या मिडनाइट ब्लू रंगों का प्रयोग करें।

मीन
वर्ष 2018 में ग्रीन और इसके शेड्स आपके लिए विशेष लाभदायक सिद्ध होंगे। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह होता है इसलिए हर बृहस्पतिवार को मटमैला पीला रंग आपको आर्थिक लाभ देगा।



Click it and Unblock the Notifications











