Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जानें आपकी राशि को कैसे प्रभावित कर गया 2019 का पहला चन्द्र ग्रहण
20-21 जनवरी को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगा। ये कहा जाता है कि हर सूर्य ग्रहण अपने जोड़े चन्द्र ग्रहण के साथ आता है। यही वजह है कि 6 जनवरी को हुए सूर्य ग्रहण के तकरीबन 15 दिनों के बाद चन्द्र ग्रहण लगा।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को काफी नकारात्मक माना जाता है और संभावना जताई जाती है कि इसके साथ सूनामी, भूकंप या ऐसी कोई तबाही जुड़ी होती है।

ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति में तो परिवर्तन होता ही है, मगर इसका असर राशियों पर भी पड़ता है। 21 जनवरी 2019 को हुए चन्द्र ग्रहण का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ा है ये जानने के लिए पढ़ें ये लेख।

मेष
इस ग्रहण के बाद से आपको एहसास होगा कि आप कितने सेंसिटिव हैं। आप ज़्यादा ही इमोशनल महसूस करेंगे और कुछ समय तक ये असंतुलन रहेगा। मगर इससे जीवन में किसी तरह की कोई बाधा पैदा नहीं होगी। बस आपको कमज़ोर कर देने वाले विचारों को दरकिनार करके आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई अवसर और चुनौतियां मिलेंगी जिससे आप आसानी से पार पा लेंगे।

वृषभ
आपका रुझान आध्यात्म की तरफ बढ़ने की वजह से आप खुद से जुड़ाव बनाने की कोशिश करेंगे। ये आपके लिए अच्छा है और आपको इमोशनली मज़बूत बनाने में मदद करेगा। संभावना है कि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ बातचीत का सिलसिला बढ़ाएंगे।

मिथुन
परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अगर परिवार के साथ रिश्तों में पहले तनाव था तो अब बेहतरी आने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। लेकिन आप स्थिति को अच्छे ढंग से संभाल लेंगे। उम्मीद है चीज़ें आपकी तरफ सकारात्मक ढंग से रुख करेंगी।

कर्क
साल का पहला चन्द्र ग्रहण आपके लिए ज़्यादा खास नहीं है। रिलेशनशिप में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है और इसकी वजह से आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। गलतफहमियों की वजह से रिश्ते में दूरी ना आने दें और बातचीत करके स्थिति को संभालें।

सिंह
सिंह राशि वालों को इस बार एहसास होगा कि स्थिति के सामने संघर्ष करना हर बार सही साबित नहीं होता है। कुछ मौकों पर आपको खुद पर विश्वास रखना पड़ता है ताकि आप स्थिति से हार ना मान जाएं। इस राशि के जातक लीडर होते हैं इसलिए आपको चीज़ों को नियंत्रण में करके सही फैसले लेने की ज़रूरत है।

कन्या
ये चन्द्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए सही समय लेकर आया है। अपने जीवन में बदलाव लाने का समय है। ये आपके लिए पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी में तालमेल स्थापित करने का उपयुक्त वक़्त है। इस बात का ध्यान रखें कि आप किस तरह के लोगों की संगत में हैं। आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहना चाहिए।

तुला
इस ग्रहण के बाद आपको महसूस होगा कि आपको अपने पुराने संपर्कों से फिर से जुड़ना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने परिवार को भी समय देना चाहिए। पर्सनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने से आपको ऊर्जा मिलेगी जिससे प्रोफेशनल पहलू में भी आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक
ग्रहण लगने के कारण हो सकता है वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में ऐसी स्थिति आए जहां उन्हें महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़े। आप अपने इमोशंस को नियंत्रित कर पाने में सफल रहेंगे। आपको एक बार ये सोचना है कि आप कहां खड़े हैं और आपका लक्ष्य कहां है।

धनु
ये चन्द्र ग्रहण एक ऐसा समय लेकर आया है जिसके बाद से आप खुद को प्रेरित महसूस करेंगे। लेकिन ये प्रेरणा आपको मिलेगी कहां से, तो इसका जवाब है आप खुद को इसके लिए तैयार करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा आपकी तरफ बढ़ रही है और आपको इस ऊर्जा को अपने जीवन में बदलाव करने का मौका देना है, इसे व्यर्थ ना जाने दें। इस ऊर्जा को आप खुद रास्ता दिखाएं।

मकर
मकर राशि के जीवन में काफी नकारात्मकता मौजूद थी। ये ग्रहण आपके लिए ऐसा समय लेकर आया है जहां आप खुद की रिचार्ज कर सकते हैं और ये प्रक्रिया आपके दोस्त और परिवार की मदद से पूरी होगी। आप उनके लिए समय निकालें।

कुम्भ
जिस तरह की चीज़ें हाल फ़िलहाल में आपके आसपास हो रही हैं, उन्हें देखकर आप थोड़ा अजीब महसूस कर सकते हैं। आपको धैर्य बनाये रखने की ज़रूरत है और चीज़ें आपके पक्ष में मुड़ती दिखेंगी। आप इस बात का पता लगाएं कि ऑफिस का माहौल खराब क्यों हो रहा है। कार्यस्थल पर आपकी तरफ से किया गया कोई बदलाव स्थिति को बेहतर बना सकता है।

मीन
मीन राशि के लोगों के लिए ऐसा वक़्त आ गया है जब उन्हें महत्वपूर्ण फैसले करने पड़ सकते हैं, लेकिन संभावना है कि आपका ध्यान भटकेगा। लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। दिल के बजाय दिमाग की सुनें। कुछ लोग आपका फायदा उठा सकते हैं, उनसे बचकर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
