Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर इसका कैसा होगा असर
साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने वाला है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा इस वजह से भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा पड़ रही है। जानकारों की मानें तो केवल ग्रहों के राशि परिवर्तन का ही नहीं बल्कि सौरमंडल में होने वाली लगभग सभी गतिविधियों का प्रभाव राशियों पर पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 26 मई को लगने वाले चंद्र ग्रहण से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। दफ्तर में कामकाज ठीकठाक रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। इस अवधि में यात्रा करते समय सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

वृषभ राशि:
चंद्र ग्रहण का प्रभाव इस राशि के वैवाहिक जीवन में देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ म्त्बेह्द पैदा हो सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे लेकिन आपको अपने बजट में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि:
26 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। आपके लिए ध्यान लगाना लाभकारी रहेगा। कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। इस अवधि में आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को हर मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आपके करीबी लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। व्यापार में आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि आर्थिक रूप से आपको लेनदेन करते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए ये समय बेहद अनुकूल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आप धेर्य से काम लें और जल्दबाजी में फैसले न लें।

तुला राशि:
मई में लगने वाला ये चंद्र ग्रहण आपके वैवाहिक जीवन पर अनुकूल प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में पैसों के लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। किसी को पैसे उधार देने से बचें। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति रहेगी। पैसों से जुड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी आपको परेशानी हो सकती है। आप धैर्य बनाए रखें। योग और ध्यान का सहारा लें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी करीबी का दिल दुखा सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। अपने खानपान और आराम पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को इस अवधि में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रोमांस के मामले में ये समय अच्छा रहेगा। मगर इस अवधि में उनकी इच्छाओं का सम्मान जरुर करें। आपको आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि:
इस राशि के व्यापारियों को उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को दूसरों के मामले में दखल देने से बचने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें अन्यथा आप ही इसमें फंस सकते हैं। इस राशि की नई माओं को अपना तथा बच्चे का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
