Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chandra Grahan 2021 Effects : जरुर जानें साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आप पर कैसा प्रभाव डालेगा
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2021 Effects on Zodiac Signs in Hindi : ग्रहों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का किसी न किसी रूप में व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को भी महत्वपूर्ण घटना माना गया है। 19 नवंबर 2021 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण की विशेष बात ये हैं कि ये कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है और यह वृषभ राशि में होगा। साथ ही भारत में यह आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में लगेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 19 नवंबर 2021, शुक्रवार के दिन लगने वाले इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों को अपने सभी फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको करियर के क्षेत्र में कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे, इन्हें हाथ से जानें न दें। आपके कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे।

वृषभ राशि:
19 नवंबर का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में ही लगने वाला है। इस अवधि में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ बहस में न पड़ें। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। अपने बजट का विशेष ख्याल रखें। आप व्यर्थ की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि:
चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचें। मिथुन राशि के जातकों का रुझान अध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। इससे आपको मानसिक सुकून की प्राप्ति भी होगी। कामकाज के क्षेत्र पर भी आपको अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकाल सकते हैं और अपने पुराने मित्रों के साथ बिताएंगे। ये दिन अपने दोस्तों को याद करने के लिए बहुत बढ़िया है। आपके संबंधों में भी सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ्मिल सकता है। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपने निर्णय सावधानी से लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय आपके हित में रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक सुकून भी मिलेगा। खुद का बिजनेस करने वाले जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों का दिन अच्छा रह सकता है लेकिन आपको अपने मन की बात सुनने की सलाह दी जाती है। ऐसा करके आप कामयाबी की तरफ बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने की आदत छोड़नी होगी।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण फलदायी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। पैसों से जुड़ी कोई समस्या है तो उसका समाधान भी आपको मिलेगा। हालांकि आपको व्यर्थ के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। आप किसी का दिल दुखाने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि:
इस ग्रहण का प्रभाव आपके निजी जीवन पर पड़ेगा। आप किसी पूर्व की यादों को अपने मन से दूर करेंगे और किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। इससे आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। मगर किसी तरह की लापरवाही न कर बैठें।

धनु राशि:
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आप स्वयं में ऊर्जा और सकारात्मकता को महसूस करेंगे। यदि आप कुछ समय आलस महसूस कर रहे थे तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति के लिए आपको खुद ही प्रयास करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल नतीजे मिलेंगे। लव लाइफ के लिहाज से समय कुछ खास नहीं है। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है।

मकर राशि:
रिलेशनशिप के लिहाज से ये चंद्र ग्रहण आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस की वापसी होगी और आपके रिश्ते में नयापन आएगा। दफ्तर में भी कामकाज को लेकर किसी तरह की परेशानी आपको नहीं होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुल मिलकर ये दिन आपके लिए काफी सुखद रहने वाला है।

कुंभ राशि:
ग्रहण का प्रभाव आपके पक्ष में नजर आ रहा है। पैसों के मामले में आपको लाभ होगा। कामकाज की बात करें तो आपको दफ्तर में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसको आप बहुत ही समझदारी के साथ पूरा कर लेंगे। इस काम से आपके वरिष्ठ भी खुश हो सकते हैं। निवेश के लिए ये समय अच्छा है लेकिन किसी जानकार से सलाह जरुर लें। अपनी मां की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। कोई पुराना उधार भी आप चुका सकते हैं। इस अवधि में उच्च पद अथवा प्रमोशन मिल सकता है। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा। दूसरों के साथ फिजूल की बहस करने से बचें अन्यथा आप ही परेशानी में पड़ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
