Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इस चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर पड़ेगा ये प्रभाव, इन तरीकों से बचें

सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण इस महीने की 27 तारीख यानि 27 जुलाई को पड़ रहा है। ये इस साल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रहण होगा। इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व भी पड़ रहा है। ये ग्रहण 27 जुलाई, 2018 को 11 बजकर 54 मिनट पर शुरु होगा और खत्म अगले दिन 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर होगा।
ये ग्रहण शनि की राशि मकर में पड़ रहा है और इसलिए शनि और चंद्रमा दोनों इस पर ही अपना प्रभाव दिखाएंगें। धनु, मकर और वृश्चिक राशि के जातक शनि की साढ़े साती से गुज़रेंगे। साढ़े साती का मतलब होता है एक राशि में शनि का सात साल तक गोचर करना। चंद्र ग्रहण और साढ़े साती दोनों ही शनि के कारण होगा और इसका इन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

हालांकि, सूतक काल 27 जुलाई को ही दोपहर 2 बजे शुरु हो जाएगा। सूतक काल ग्रहण पड़ने के आसपास का समय होता है जिसे कुछ चीज़ों के लिए अशुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान सूतक काल से ही अशुभ ऊर्जाएं सक्रिय हो जाती हैं। मान्यता है कि ग्रहण का असर 108 दिनों तक रहता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि 27 जुलाई को पड़ने वाले इस ग्रहण का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष: इस राशि के लिए चंद्र गहण बहुत शुभ रहने वाला है। 27 जुलाई को पड़ रहे इस ग्रहण से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है और काम के नए और बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
वृषभ: ग्रहण के प्रभाव से आपको करियर में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। ग्रहण काल के दौरान या सूतक के समय हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।
मिथुन: सेहत को लेकर नुकसान हो सकता है। आपके जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ये ग्रहण आपको शुभ प्रभाव भी देगा। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा।
कर्क: इस राशि का स्वामी ग्रह ही चंद्रमा है और चंद्रमा पर ग्रहण लगने की वजह से इस राशि के लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं। आपको इस समय सावधान रहने की ज़रूरत है।
सिंह: सिंह राशि के लोग हमेशा खुश रहते हैं और इस वजह से ये बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हंस कर पार कर जाते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। ये ग्रहण आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा।
कन्या: इस राशि के जातकों को शिव मंत्र का जाप करना चाहिए और जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको ग्रहण के दिन भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला: तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण कोई शुभ समाचार लेकर आ रहा है। व्यापार एवं प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में लाभ की पूरी संभावना है।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को ग्रहण के मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आने वाले समय में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
धनु: पारिवारिक स्तर पर तनाव बढ़ सकता है। पैसों से संबंधित मुद्दों को लेकर भी परेशान रहेंगे।
मकर: मकर राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण काल परेशानी का सबब बन सकता है। इस ग्रहण की वजह से आपकी मानसिक और आर्थिक चिंताएं बढ़ सकती हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को ग्रहण वाले दिन मानसिक और शारीरिक पीड़ा हो सकती है। इस ग्रहण का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मीन: इस राशि के लोगों को सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हालांकि, आप पर इसका असर बहुत कम होगा।
इस ग्रहण का बारह राशियों पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, आपको ग्रहण काल के दौरान प्रार्थना ज़रूर करनी है जिससे आपके ऊपर पड़ रहा नकारात्मक असर कम हो जाए।
ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय
ये चंद्र ग्रहण है और भगवान शिव अपने सिर पर चंद्रमा को धारण करते हैं। इसलिए जिन राशियों पर ग्रहण का बुरा असर पड़ रहा है उन्हें ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। गुरु मंत्र का जाप भी कर सकते हैं: ऊं नम: शिवाय।
वृषभ राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर होंगी। ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पत्ते ना तोड़ें। सूतक काल से पहले तुलसी की कुछ पत्तियां तोड़कर उसे दही और दूध में डालें। ग्रहण काल में घर से बाहर ना निकलें और ना ही ग्रहण को देखें।
अविवाहित और गर्भवती महिलाएं इस ग्रहण को बिल्कुल भी ना देखें। ग्रहण के खत्म होने पर स्नान करें और घर में गंगाजल छिड़कें। ग्रहण के बाद रोग या समस्या आदि से मुक्ति पाने के लिए दान-दक्षिणा दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
