Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, जानें आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से चार चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे। इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने वाला है। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे से भी अधिक रहेगी और इसकी शुरुआत 10 जनवरी की रात को 10 बजकर 37 मिनट से हो जाएगी। यह ग्रहण 11 जनवरी की रात 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ये आकाशीय घटना यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी नजर आएगा। 10 जनवरी के बाद अगला चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और फिर 30 नवंबर को पड़ेगा।
आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 10 जनवरी को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा और इससे आपके जीवन पर क्या असर होगा।

मेष:
साल 2020 के पहले चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर मिलाजुला रहेगा। इनके पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन इस दौरान परिवार में कोई सदस्य परेशान रह सकता है।

वृषभ:
वृषभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इन्हें सलाह दी जाती है कि ये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इनका किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन:
गौरतलब है कि इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहने वाला है और इस वजह से इस राशि के जातकों पर इस ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। 10 जनवरी को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इन्हें मानसिक दबाव या पारिवारिक कलह झेलनी पड़ सकती है।

कर्क:
चंद्र ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि पर भी पड़ेगा। अचानक आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आपको बिना किसी कारण के यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

सिंह:
सिंह राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण काफी लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए कई नए स्रोतों का भी पता चलेगा।

कन्या:
साल का पहला चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों पर मिलजुला असर डालेगा। इन्हें सलाह दी जाती है कि ये इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण खास नहीं रहेगा। आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन उथल-पुथल रहेगा तथा घर के किसी सदस्य से आपका विवाद हो सकता है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। यात्रा करते समय सतर्क रहें, दुर्घटना होने की आशंका है।

धनु:
धनु राशि के रिश्तों पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव देखने को मिल सकता है। परिवार या फिर आपके बिजनेस पार्टनर से आपका झगड़ा हो सकता है।

मकर:
मकर राशि के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप शत्रु पक्ष को परास्त कर पाएंगे। बस इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

कुंभ:
कुंभ राशि के लोगों के लिए भी चंद्र ग्रहण काफी शुभ रहेगा। रिलेशनशिप के मामले में समय काफी सुखद रहेगा। मगर इस दौरान परिवार के किसी सदस्य की सेहत गड़बड़ हो सकती है।

मीन:
मीन राशि वालों को चंद्र ग्रहण से मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आएगी। मगर व्यापार में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आप जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा लेनदेन करते समय सतर्क रहें।



Click it and Unblock the Notifications
