Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चंद्र ग्रहण 2019: 3 घंटे तक रहने वाला है ग्रहण, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
साल 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण जुलाई माह में लगने वाला है। 16 जुलाई की देर रात अर्थात 17 जुलाई को 1 बजकर 30 मिनट पर चंद्र ग्रहण का समय बताया गया है। ये ग्रहण सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो जायेगा। इस ग्रहण की अवधि 2 घंटा 59 मिनट है। चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। 16 जुलाई, मंगलवार को सूतक का समय शाम 4.30 बजे से शुरू हो जायेगा और ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।

भले ही ये ग्रहण आंशिक रूप से लगेगा लेकिन ज्योतिष विद्या के जानकारों की मानें तो इस तरह के परिवर्तन बड़े हों या छोटे मनुष्य जीवन पर कोई ना कोई प्रभाव जरूर डालते हैं। जानते हैं जुलाई माह में पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का किस राशि पर कैसा असर होगा और उनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे।

मेष:
चंद्र ग्रहण इन लोगों के लिए शुभ समय लेकर आएगा। मेष राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय में वृद्धि होगी। आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।

वृषभ:
वृषभ राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ जाएंगे। आपके भाई या बहन के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कोई अपना करीबी धोखा दे सकता है। नए लोगों से मित्रता करने से बचें। अगर यात्रा करने का मौका मिला तो इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन:
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापर से जुड़े जातकों को अपने पार्टनर पर नजर रखनी चाहिए। इस राशि की गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कर्क:
कर्क राशि वालों के लिए समय ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

सिंह:
आप कोई नया काम प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं जहां से अच्छा लाभ मिले। घर परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ेगा।

कन्या:
ये चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति सावधान रहें। व्यापार में नुकसान होने के आसार नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला:
परिवार के सदस्यों के बीच तनातनी बढ़ सकती है। आप अपनी माता की सेहत को लेकर सजग रहें। रिलेशनशिप में भी सबकुछ ठीक नहीं रहेगा। निवेश के लिए ये समय ठीक नहीं है।

वृश्चिक:
शादी विवाह को लेकर रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज के क्षेत्र में चीजें मन मुताबिक ना चलने से आप तनाव महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो बेहतर होगा।

मकर:
आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाये रखने के लिए अपने अतिरिक्त खर्चों को नियंत्रित करें। इस ग्रहण के समय में उम्रदराज लोग अपना विशेष ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें।

धनु:
इस राशि के लोगों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपका मन आध्यात्म की तरफ आकर्षित होगा।

कुंभ:
आप अपनी सेहत का ख्याल रखें। ग्रहण का नकारात्मक असर आपको परेशान कर सकता है। इस कारण अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी में सब कुछ ठीक नहीं चलेगा और कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं।

मीन:
मन अशांत रहेगा। जो जातक रिलेशनशिप में हैं उन्हें पार्टनर से धोखा मिल सकता है। धन खर्च करने से पहले दो बार सोच लें। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
