Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
चंद्र ग्रहण जून 2020: जानें किन राशियों को है सतर्क रहने की जरुरत, जान लें उपाय
इस साल जून की 5 तारीख को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह उपछाया ग्रहण होगा और इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं है। यह चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ग्रह नक्षत्रों में होने वाली छोटी सी हलचल भी सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन को प्रभावित करती है। 5 जून को होने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में होगा, मगर इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानते हैं इस आकाशीय घटना का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
मन में उथल पुथल रहेगी। आपको तनाव का एहसास हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अहम फैसले लेने से बचें। ग्रहण के दौरान मंगल को प्रसन्न करने वाले मंत्रों का जप करें। ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ और चावल का दान दें।

वृषभ:
आपके लिए ये ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार में साझेदारी समाप्त हो सकती है। आपके निजी जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। हालांकि उनकी सेहत खराब होने की संभावना है। ग्रहण की समाप्ति के बाद दूध का दान करके किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मिथुन:
किसी महिला के साथ वाद-विवाद से बचें, मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है। मानसिक तनाव के साथ आपकी सेहत भी थोड़ी नासाज रह सकती है। कर्ज का मामला परेशान कर सकता है। ग्रहण की समाप्ति पर मीठी खीर का दान करें। बुध के मंत्रों का जप लाभकारी रहेगा।

कर्क:
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए चंद्र ग्रहण का सीधा असर इस राशि के लोगों पर होगा। इस राशि की गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रखें। रिश्तों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, ग़लतफहमी से बचें। संतान की तरफ से भी आपको परेशानी हो सकती है। इंद्र गायत्री मंत्र का जाप आपके लिए फलदायी रहेगा।

सिंह:
सिंह राशि के जातक अपनी माता की सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक कलह होने की संभावना है। घर के सदस्यों के बीच तनातनी रहने से आप परेशान हो सकते हैं। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा के मंत्रों का जप करें। गुड़ और चीनी का दान आपके लिए शुभकारी रहेगा।

कन्या:
किसी के साथ आपकी मित्रता समाप्त हो सकती है। आपके किसी करीबी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने से आप चिंतित हो सकते हैं। आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। ग्रहण के दौरान बुध मंत्रों का जप करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियों का दान दें।

तुला:
कामकाज में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांत अथवा आंख से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपके लिए ग्रहण के समय शुक्र मंत्र का जप करना हितकारी रहेगा। ग्रहणकाल की समाप्ति पर किसी जरूरतमंद को घी का दान करने से संकट से बचाव होगा।

वृश्चिक:
5 जून को होने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। अध्यात्म की तरफ ध्यान देंगे तो इस स्थिति से निपटने में आसानी होगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंद्र गायत्री मंत्र का जप करना अच्छा रहेगा।

धनु:
आपके सोचने समझने की क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आप किसी भी तरह का अहम निर्णय लेने से बचें, आपका नुकसान हो सकता है। बृहस्पति के मंत्र का जप जरूर करें। आपके लिए एक पैकेट हल्दी का दान करना हितकारी रहेगा।

मकर:
आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वैवाहिक रिश्ते में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। शनि मंत्रों का जप करना अच्छा रहेगा। ग्रहण के पश्चात् दूध का पैकेट और सरसों का तेल किसी जरूरतमंद को दे दें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को अपने पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरुरत है। दफ्तर में किसी महिला से उलझने से बचें। नकारात्मकता से बचने के लिए आप शनि मंत्रों का जप करें। सरसों का तेल या पांच सफेद मिठाई का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन:
अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखें। गाड़ी और यात्रा से जुड़ी कोई रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गलतफहमी को जगह देने से बचें। ग्रहण के दौरान बृहस्पति मंत्र का जप करें। ग्रहण के बाद चने की दाल का दान करना हितकारी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
