Latest Updates
-
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल
Mahashivratri 2023: इस साल अपनी राशि के अनुसार करें शिव मंत्र का जाप, स्वयं भोलेनाथ करेंगे उद्धार
महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है और भक्त इसकी ख़ुशी अभी से महसूस कर रहे हैं। शिव को मानने वाले जातकों के लिए महाशिवरात्रि एक महापर्व है। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस बार बेहद दुर्लभ संयोग और शुभ मुहूर्त में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यदि आप इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो भगवान शिव की पूजा जरूर करें। इस लेख के माध्यम से जाने महाशिवरात्रि 2023 पर राशिनुसार आपको शिवजी की किस तरह पूजा करनी चाहिए, पूजा में कौन से फूल अर्पित करें और कौन से मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक शिवजी की पूजा के लिए लाल चंदन व लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल करें। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आप इस मंत्र का जाप करें - ‘नागेश्वराय नमः'।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के शिव भक्तों के लिए सफेद रंग बेहद शुभ माना जाता है। आप महादेव का पूजन करने के लिए चमेली के फूलों का उपयोग करें। यदि आप मनचाहा परिणाम चाहते हैं तो शिव रुद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भांग-धतूरा चढ़ाएं। आपके लिए पंचाक्षरी मंत्र ‘ऊँ नमः शिवाय' का जाप करना फलदायी रहेगा।

कर्क राशि:
यदि आप इस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की कृपा चाहते हैं तो शिवलिंग पर भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करें। आप जीवन में चल रहे कष्टों से पार पाने के लिए रूद्रष्टाध्यायी का पाठ करें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को शिव पूजा के लिए कनेर के लाल रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए। इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिव चालीसा का पाठ करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

कन्या राशि:
इस महाशिवरात्रि पर कन्या राशि के जातकों को शिवजी की पूजा के लिए भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि सामग्री का उपयोग करना चाहिए। आपके लिए पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए मिश्री युक्त दूध का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। शिव सहस्रनाम का जाप करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि:
आप महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा गुलाब के फूल और बिल्वपत्र की जड़ से करें। जीवन में सकारात्मक परिणाम पाने और सौभाग्यता बढ़ाने के लिए रूद्राष्टक का पाठ करें।

धनु राशि:
आप भोले बाबा की पूजा पीले रंग के फूलों से करें। साथ ही प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं। जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शिवाष्टक का पाठ करें।

मकर राशि:
शिवजी की पूजा से आपके जीवन में सुख-शांति का वास होगा। आप महादेव का पूजन भांग-धतूरा, अष्टगंध से करें। 'पार्वतीनाथाय नमः' मंत्र का जाप करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के भक्त यदि गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं तो उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए शिवाष्टक का पाठ करें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को पीले रंग के फूलों के साथ पंचामृत, दही व दूध अर्पित करना चाहिए। चंदन की माला से 108 बार ‘ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से जीवन में धन-धान्य की कमी दूर होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications