Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
मकर संक्रांति 2019: अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दूर होगी सभी बाधाएं
मकर संक्रांति के पर्व को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि खरमास की समाप्ति के बाद इस दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 14 या 15 जनवरी को यह त्योहार मनाया जाता है। जब सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते है तो उस संक्रांति को मकर संक्रांति कहते हैं।

कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन ही मां गंगा भगीरथ के पीछे चलकर गंगासागर में समा गई थीं। इसके अलावा विष्णु जी ने भी असुरों का वध इसी पावन दिन पर करके दैत्यों के साथ युद्ध समाप्त किया था।

इस बार 14 जनवरी को रात्रि में 02 बजकर 20 मिनट पर सूर्य मकर में प्रवेश करेंगे चूंकि 15 को उदय तिथि पड़ रही है इसलिए 15 को ही संक्रांति मनायी जाएगी। 15 जनवरी को प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजकर 20 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहेगा। इस मुहूर्त में आप पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य कर सकते हैं।
जैसा हम सब जानते हैं कि मकर संक्रांति पर दान पुण्य का काफी महत्व होता है। यदि इस वर्ष आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो आपके लिए यह बहुत ही लाभकारी रहेगा। तो आइए जानते हैं इस बार मकर संक्रांति पर किस राशि वालों को क्या दान करना चाहिए।

मेष:
आप काले तिल या उससे बनी चीज़ों का दान करें, आपके सभी कष्ट दूर होंगे। गुड़ का दान करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातक सफेद तिल या इससे बनी चीज़ें और देसी घी का दान करें। इसके अलावा जल में सफेद फूल और चन्दन डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना भी आपके लिए शुभ रहेगा। आपके रास्ते की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

मिथुन:
मिथुन राशि वाले तिल का दान करें और जल में तिल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

कर्क:
अगर आप अपने सभी संकटों को दूर करना चाहते हैं तो आपको घी का दान करना चाहिए। साथ ही जल में तिल और दूध मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

सिंह:
आप तिल, गुड़ और चन्दन का दान करें। साथ ही जल में चावल और तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कन्या:
कन्या राशि वालों के लिए गुड़ का दान करना बहुत ही फलदायी रहेगा। आप जल में दूध डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

तुला:
आप सफेद वस्त्र, सफेद तिल, गुड़ और चावल का दान करें।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले तिल और गुड़ का दान करें। साथ ही जल में कुमकुम मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

धनु:
धनु राशि वाले हल्दी और चावल का दान करें। आप तांबे की चीज़ भी दान कर सकते हैं। अर्घ्य देने के लिए आप जल में हल्दी और कच्चा दूध मिला लें।

मकर:
आप मूंग की दाल और काला तिल दान करें। नीले पुष्प और तिल मिलाकर अर्घ्य दें।

कुम्भ:
काले उड़द की दाल, तिल और तेल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन:
पत्रे का दान आपके लिए शुभ रहेगा। इसके अलावा हल्दी का दान करना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। पीले फूल के साथ तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।



Click it and Unblock the Notifications