Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
मकर संक्रांति 2021: जानें राशि के अनुसार किन चीजों के दान से आपको मिलेगा बड़ा लाभ
मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है। यह काफी शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। शास्त्रों में यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

मकर संक्रांति का यह त्योहार भारत भर में पतंजबाजी के लिए भी मशहूर है। मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व अधिक है। इस अवसर पर स्नान, ध्यान, तप, दान आदि को महत्वपूर्ण माना जाता है। जानते हैं इस साल मकर संक्रांति पर राशिनुसार किन चीजों का दान करने से आपको कई गुना लाभ प्राप्त हो सकेगा।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों के लिए चादर एवं तिल का दान करना लाभकारी रहेगा। इससे जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक जरूरतमंदों को वस्त्र एवं तिल का दान करें। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि:
इस साल आप मकर संक्रांति के मौके पर चादर एवं छाते का दान करें। इससे आपको जरूर लाभ होगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक इस मकर संक्रांति के मौके पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए साबूदाना और वस्त्रों का दान करें।

सिंह राशि:
इस राशि के लोग अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और जरूरतमंदों को कंबल तथा चादर का दान करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक तेल और उड़द दाल का दान करें। मकर संक्रांति के मौके पर इन वस्तुओं का दान आपके लिए फलदायी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के व्यक्ति रुई, सूती वस्त्रों, राई, चादर आदि का दान करें। आप अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करें।

वृश्चिक राशि:
आप खिचड़ी का दान करें। आपके लिए कंबल का दान करना भी शुभ रहेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातक विशेष लाभ की प्राप्ति के लिए चने की दाल का दान करें।

मकर राशि:
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने वाला है। आप अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए कंबल और पुस्तक का दान करें।

कुंभ राशि:
आप मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों को साबुन, वस्त्र, कंघी के साथ अन्न का दान करें। इस साल आपको शुभ समाचार जरूर मिलेगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक साबूदाना, सूती वस्त्र, कंबल, चादर आदि का दान करें। आपको जरूर अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और जीवन में शुभता आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
