Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मकर संक्रांति राशिफल: सूर्य के राशि परिवर्तन से इन जातकों को होगा खास लाभ, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
साल 2021 में सूर्य का पहला राशि परिवर्तन होने वाला है। 14 जनवरी 2021, वीरवार को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य ये राशि परिवर्तन लगभग सुबह 8 बजे करने वाले हैं। सूर्य देव का मकर राशि में गोचर मकर संक्रांति कहलाएगा। हिंदू धर्म में ये दिन बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस साल की मकर संक्रांति काफी खास मानी जा रही है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर सूर्य के गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहने की संभावना है। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलने से आपका काम आसान होगा। आप इस अवधि में मिली हर जिम्मेदारी को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है। इस दौरान पिता के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से मिश्रित फल की प्राप्ति होने की संभावना है। आप अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है लेकिन आपकी समझदारी से रिश्ता दोबारा पटरी ऊपर आ जाएगा। कामकाज के लिहाज से ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप बचत भी कर पाएंगे।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक जो नौकरी या व्यापार से जुड़े हैं उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। आप इससे घबराएं नहीं और अपना प्रयास जारी रखें। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके व्यवहार में उग्रता रहेगी जिसकी वजह से आपके अपने दुखी हो सकते हैं।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ रहेगी और आप बचत करने में असफल रहेंगे। शादी-विवाह की बात बीच में ही अटक सकती है। किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं, सावधान रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि:
इस राशि के छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के क्षेत्र में ये एमी काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आप यात्रा करने से बचें। इससे आपका आर्थिक नुकसान होने के साथ मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने भविष्य के लिए अच्छी रणनीति तैयार करने की सलाह दी जाती है। आपको इस पूरे दौर में अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उन्हें किसी तरह का लाभ मिल सकता है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी संपत्ति की क्रय या विक्रय से आपको लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत बढ़िया रहने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। इस अवधि में छोटी दूरी की यात्रा से आपको अधिक लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठों के साथ सहकर्मी भी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे और उनका सहयोग आपको मिलेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन इसका खास असर आपके बजट पर नहीं होगा। यदि आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। इस अवधि में आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

मकर राशि:
मकर राशि के जातक अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा किसी बड़ी परेशानी से दोचार होना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं। इससे जुड़ा अंतिम फैसला सोच समझकर ही लें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के खर्चों में अचानक वृद्धि होने की संभावना है। इससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह का नया निवेश न करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप खुद को तनाव में पाएंगे। आपके साथ आपके जीवनसाथी के लिए भी ये समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको धैर्य के साथ इस समय को पार करना चाहिए।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। इस अवधि में आपके लंबित पड़े कार्य भी पूरे होंगे। कामकाज के क्षेत्र में आपको वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और इसके साथ आपकी आय में भी इजाफा होने की उम्मीद है। ये समय आपके लिए काफी सुखद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
