Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Makar Sankranti 2022: इस मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें चीजों का दान, पूरा साल रहेगा खुशहाल
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व काफी महत्व रखता है। साल 2022 में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन के साथ कई घटनाएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। साथ ही मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का समय समाप्त हो जाता है और एक बार फिर मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। संक्रांति के दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन दान जैसा पुण्य का कार्य करके सूर्य देव का विशेष आशीर्वाद पाया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2022 में मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातक किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसके पश्चात् आप ऊनी और रेशमी वस्त्र, खिचड़ी, मिठाई, तिल, मीठे चावल और दाल आदि का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सरसों का तेल, काला तिल, काली उड़द, उड़द दाल की खिचड़ी का दान करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को संक्रांति के मौके पर जरुरतमंद लोगों को काला तिल, सरसों का तेल, बेसन के लड्डू, खिचड़ी, छाता दान में देना चाहिए।

कर्क राशि:
पीले रंग का वस्त्र, खिचड़ी, चने की दाल, पीतल का बर्तन, साबुत हल्दी, फल आदि का दान करके कर्क राशि के लोग पुण्य कमा सकते हैं।

सिंह राशि:
मकर संक्रांति के मौके पर सिंह राशि के जातक शुभ फल की प्राप्ति के लिए लाल रंग का वस्त्र, मसूर दाल, रेवड़ी-गजक, खिचड़ी आदि का दान कर सकते हैं।

कन्या राशि:
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कन्या राशि के जातकों को हरा वस्त्र, खिचड़ी, साबुत मूंग, मूंगफली आदि चीजों का दान करना चाहिए।

तुला राशि:
इस मकर संक्रांति पर इस राशि के लोगों को गरम कपड़े, खिचड़ी, फल, मिश्री आदि का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि:
आप जरुरतमंदों को तिल, गुड़, खिचड़ी और कंबल आदि का दान करें। सूर्य देवता का आशीर्वाद जरुर मिलेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों को संक्रांति के मौके पर लाल रंग का वस्त्र, मूंगफली, लाल चंदन, तिल आदि का दान करना चाहिए।

मकर राशि:
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की घटना ही मकर संक्रांति कहलाती है। इस राशि के जातकों के लिए ये दिन बहुत खास होता है। आप इस मौके पर कंबल, कपड़े, खिचड़ी आदि का दान करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गरम कपड़े, तेल, खिचड़ी आदि का दान करें।

मीन राशि:
इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, मूंगफली, गुड़, तिल आदि का दान कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
