Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
राशिफल के अनुसार करें अक्षय तृतीया पर मंत्रों का जाप
इन मंत्रों पर एक नज़र डालें जो कि आप अपनी राशि के हिसाब से चयन करके उनका अक्षय तृतीया के दिन जाप कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया हिंदू कैलेंडर में सबसे शुभ दिन है।इस दिन को हिंदू कैलेंडर में इतना शुभ माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए मुहुर्त भी नहीं छंटवाना पड़ता है। कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप दिन के किस सयम में अपना कार्य करने जा रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन कोई भी कार्य शुरू करने से परिणाम अच्छे मिलते हैं और भाग्य भी आपका साथ देता है।
यही कारण है कि इस दिन हिंदुओं में शादी सबसे ज्यादा की जाती है और वो इसी दिन विवाह के लिए श्रेष्ठ मानते हैं। वैसे तो ये दिन सभी के लिए अच्छा होता है लेकिन ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से इसके प्रभाव अलग होते हैं। अलग-अलग राशियों को भी इसका लाभ अलग-अलग ही मिलता है। इसलिए हम आपको इस लेख में राशिफल के अनुसार, अक्षय ततृीया के दिन जाप किए जाने वाले मंत्रों को बता रहे हैं:

मेष
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए
''ओउम् ऐंग क्लिंग सोंग''
यह मंत्र, धन और समृद्धि लाता है।
आने वाले समय में दालों, गेहूँ, लाल रंग के फूलों, लाल वस्त्रों, ताम्रपात्र आदि को दान करें।

वृषभ
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् ऐंग क्लिंग श्रींग''
इस मंत्र का जाप करने से खुशियां और समृद्धि आती है।
गाय को लोई, हीरा, घोड़ा आदि को दान करें, जोकि सफेद रंग का होना चाहिए। साथ ही चावल और इत्र भी दान करें।

मिथुन
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् क्लिंग ऐंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से खुशियां और शांति आती है।
मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग के वस्त्र दान में देना चाहिए। दाले, ऐम्बरेल्ड, सोना और ओएस्टर भी दान करना चाहिए।

कर्क
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् ऐंग क्लिंग श्रिंग''
इस मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशियां और शांति आती है।
इस मंत्र का जाप करने के साथ आपको घी, शक्कर, दूध, दही, चांदी, इत्र, कपड़े आदि दान में देना चाहिए। सफेद रंग को दान में अधिक महत्व दें।

सिंह
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् हिरिंग श्रिंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से सफलता मिलती है।
इस राशि के लोगों को गाय, लाल फूल, तांबा, गुड़, सोना, गेहूँ आदि दान करना चाहिए।

कन्या
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् श्रिंग ऐंग शौरांग''
इस मंत्र का जाप करने से खुशियां और शांति आती है।
इस राशि के लोगों को हरे रंग की चूडियां, कपड़े आदि दान करना चाहिए।

तुला
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''औंग श्रिंग ऐंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से खुशियां और सफलता आती है।
तुला राशि के लोगों को सफेद कपड़े, चंदन, इत्र और शर्करा दान करना चाहिए।

वृश्चिक
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् ऐंग क्लिंग श्रिंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से वित्तीय स्थिति अच्छी और परिवार में शांति आती है।
चंदन, कोरल, केसर आदि को दान करें।

धनु
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् हिरिंग श्रिंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से खुशियां और धन आता है।
इस राशि के लोगों को पीले रंग की जितनी संभव हो उतनी चीजें दान करनी चाहिए।

वृश्चिक
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् हिरिंग क्लिंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से मानसिक और शारीरिक लाभ मिलता है।
इस राशि के लोगों को जूते, तिल, तेल, दालों, गायों को दान करना चाहिए।

कुंभ
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् हिरिंग क्लिंग श्रिंग''
इस मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
इस राशि के लोगों को काले कपड़े, कम्बल, छाता आदि करना चाहिए।

मीन राशि
इस राशि के लोगों को निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए:
''ओउम् हिरिंग क्लिंग साउंग''
इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस राशि के लोगों को सोना, केसर, हल्दी, सुगर, नमक, शहद और घोड़े दान करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
