वृषभ राशि में मार्गी होंगे मंगल देव, इन राशियों के जीवन में होगा सब मंगल

ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव को उत्साह, रक्त, साहस, भूमि और महत्वाकांक्षा का कारक माना जाता है। लंबे समय तक वक्री अवस्था में रहने के बाद अब 13 जनवरी 2023 शुक्रवार को रात्रि 12 बजकर 07 मिनट पर मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। वृषभ राशि में मंगल देव में 13 नवंबर को वक्री होकर गए थे और अब 13 जनवरी को मार्गी होकर 13 मार्च को मिथुन राशि में मंगल प्रवेश करेंगे। मंगल के मार्गी होने के कारण कुछ राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल जाएगा तो वहीं कुछ राशियों के जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि मंगल के मार्गी होने से राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:

मेष:

आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। इस दौरान आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। यदि लंबे समय से आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ सफलता लग सकती है। सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस अवधि में वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें।

वृषभ:

वृषभ:

मंगल देव का मार्गी होना वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आपके हाथ कुछ अच्छे अवसर भी लग सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन:

मिथुन:

निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस राशि के वैवाहिक जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वहीं प्रेम जीवन में भी आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। सेहत पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

 कर्क:

कर्क:

यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है।

सिंह:

सिंह:

नौकरी आर व्यापार में आपको आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या:

कन्या:

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। साथ ही बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। व्यापार में बढ़त होगी, लेकिन आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, हालांकि माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:

तुला:

कार्यक्षेत्र में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप जमकर परिश्रम करेंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। मंगल देव की कृपा से आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। इस दौरान आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रही हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

मंगल देव के मार्गी होने से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही है समस्याओं का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस दौरान बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि इस अवधि में आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है।

धनु:

धनु:

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आपको पहले से कोई परेशानी है तो इस अवधि में आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। काम से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। हालांकि माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।

मकर:

मकर:

इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। घरेलू कलह समाप्त हुआ और घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला यदि कोट कचहरी में चल रहा है तो इस अवधि में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें।

कुंभ:

कुंभ:

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है। यदि इस दौरान आप किसी बड़ी कंपनी में के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। माता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन:

मीन:

मीन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। जहां कुछ मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे तो वहीं कुछ मामलों में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हो सकता है इस दौरान बॉस आपसे थोड़े नाखुश रहें। आप महसूस करेंगे कि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। किसी पुराने रोग से आपको छुटकारा मिल सकता है।

Story first published: Thursday, January 12, 2023, 19:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion