For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Mangal Vakri 2022 : मिथुन राशि में वक्री हुए मंगल देव, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

|

वक्री गति का अर्थ है पीछे की ओर बढ़ना। जब पृथ्वी से देखने पर कोई विशेष ग्रह पीछे की ओर बढ़ता हुआ प्रतीत होता है तो इस स्थिति को ग्रह का वक्री होना कहते हैं। उग्र ग्रह या लाल ग्रह कहे जाने वाले मंगल देव 30 अक्टूबर 2022, रविवार को मिथुन में वक्री हो चुके हैं। मंगल देव का यह वक्री 13 नवंबर 2022 तक ही है, लेकिन इस अवधि में सभी राशियों के जीवन पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है

आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि मंगल का वक्री होना किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें।

मेष:

मेष:

मेष राशि के जातक पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको पैसे कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपको अपनी ऊर्जा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वही नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा।

वृषभ:

वृषभ:

इस अवधि में आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपको कई यात्राएं करने करनी पड़ेगी। हो सकता है आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो लेकिन यह बेहद खर्चीली और थकान भरी रहने वाली हैं। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।

मिथुन:

मिथुन:

आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और आपका किसी करीबी के साथ वाद विवाद हो सकता है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके रिश्तो में खटास आ सकती है। खासतौर पर आपके शादीशुदा जीवन पर मंगल के वक्री होने का बुरा असर पड़ सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहने के आसार है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।

कर्क:

कर्क:

विदेशी कंपनियों में कार्यत जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।

सिंह:

सिंह:

इस अवधि में आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। अगर आप कोई नया घर या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको अति आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आप अपने छोटे से छोटे फैसले भी बहुत ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपको कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या:

कन्या:

कामकाज का बढ़ता हुआ तनाव आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आप पर जिम्मेदारी ओका बहुत अधिक रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपकी माता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रहेगा। उन्हें अच्छी देखभाल और आराम की जरूरत है। विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है, विशेष रूप से यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।

तुला:

तुला:

बिना सोचे समझे किसी भी बात पर आप प्रतिक्रिया देने से बचें। आप बोलने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत से काम लेने की आवश्यकता है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

 वृश्चिक:

वृश्चिक:

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी। आपको अपना पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में मिल रही चुनौतियां आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। यदि आप हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। खर्चो पर काबू रखने का प्रयास करें। बेवजह के खर्चे करने से बचें।

धनु:

धनु:

कार्यक्षेत्र में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको सफलता मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी शादीशुदा जिंदगी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

 मकर:

मकर:

आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। इस दौरान आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। हालांकि सेहत को लेकर इस दौरान जरा सी भी लापरवाही करने से आपको बचने की आवश्यकता है।

कुंभ:

कुंभ:

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा और आपके शिक्षा में भी कोई बड़ी बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो संतान पक्ष से कष्ट संभव है। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। उनकी पढ़ाई लिखाई में भी कोई बाधा आ सकती है। रोमांटिक लाइफ में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अधिक तनाव के कारण स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।

मीन:

मीन:

आपकी माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस दौरान उनकी सेहत कमजोर रहेगी। साथ ही आपके बीच वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस दौरान आपको मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से नौकरीपेशा जातक को को बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी कोई बड़ी डील बीच में अटक सकती है।

English summary

Mars Retrograde in Gemini on October 30,2022 Effects on 12 Zodiac Signs and remedies in Hindi

Here we are talking about Mangal Vakri 2022 In Mithun Rashi; Mars Retrograde in Gemini Effects on Zodiac Signs in Hindi:
Desktop Bottom Promotion