Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मंगल की चाल हुई वक्री, जानें किन राशियों को मिलेगी सफलता और किनका होगा बेड़ापार
साल 2020 में अक्टूबर की 4 तारीख को मंगल वक्रगति करते हुए मीन राशि में पहुंच चुका है। गौरतलब है कि मंगल ग्रह 57 दिनों में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है। मंगल की उल्टी चाल से कुछ राशियों को अच्छे नतीजे प्राप्त नहीं होते हैं। दरअसल ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता है और ग्रह की सीधी चाल ही शुभ परिणाम देती है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मीन राशि में मंगल की वक्री चाल से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
इस राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। घर या नौकरी में ट्रांसफर होने की संभावना है। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। वाद विवाद से बचकर रहें, अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृषभ:
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आपके साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से धन हानि होगी। कामकाज में अवरोध पैदा हो सकते हैं। घर के सदस्यों से हो सकता है। इस दौरान आप अपना आपा खोने से बचें।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने करीबियों से संबंध में खटास पैदा हो सकती है। इस दौरान आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। सेहत के मामले में आप सावधान रहें।

सिंह:
इस राशि के लोगों को पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। कामकाज के मामले में बनते हुए काम भी अटक सकते हैं। घर के सदस्यों से आपकी बहस हो सकती है।

कन्या:
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का ये गोचर कुछ खास नहीं रहने वाला है। पैसों के मामले में घाटा हो सकता है। शत्रु पक्ष पर विजय पाने में आपको मुश्किल हो सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहना ही आपके लिए ठीक रहेगा।

तुला:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

वृश्चिक:
इस राशि के लोगों को सन्तान पक्ष से कष्ट पहुंच सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। मानसिक तौर पर आप थोडा दबाव महसूस करेंगे।

धनु:
इस अवधि में जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहें, हानि हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। बातचीत के समय अपने शब्दों पर ध्यान दें, किसी से विवाद हो सकता है। घर परिवार में अशांति रहेगी। घर में कलह के माहौल से मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे।

मकर:
मकर राशि के लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। घर परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। प्रमोशन भी मिल सकता है।

कुंभ:
इस राशि के लोगों को महसूस होगा कि उनके अंदर साहस की कमी है। धन हानि होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में भी समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। इस दौरान आपको सावधानी से अपने प्रोजेक्ट्स पूरे करने चाहिए।

मीन:
मंगल का यह गोचर मीन राशि में ही हुआ है और यह इनके लिए कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ तालमेल में कमी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
