Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
इस शक्तिशाली ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानें आपके लिए ये समय रहेगा 'मंगल' या 'अमंगल'
मंगल 7 मई 2019 को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां ये 22 जून 2019 की रात 11:21 तक रहेगा। मंगल को एक प्रभावशाली ग्रह माना जाता है और इसकी हर गतिविधि सभी राशियों पर असर डालती है।
मंगल ने मिथुन राशि में गोचर किया है जहां पहले से ही इसका शत्रु ग्रह राहु मौजूद है। मंगल और राहु की इस स्थिति से अंगारक योग बन गया है और ये मंगल के मिथुन राशि में रहने तक बना रहेगा। आइए जानते हैं मिथुन के साथ साथ अन्य 11 राशियों पर इस परिवर्तन से क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों में साहस पैदा होगा। इन लोगों का अपने भाइयों से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातक और व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन हिम्मत ना हारें। मजबूत इरादों से आप सफलता पा सकते हैं। आप रोजाना केसर का तिलक लगाएं।

वृषभ राशि:
इस दौरान वृषभ राशि के लोगों को धीरज से काम करने की जरूरत है तभी आपको कामयाबी मिल पाएगी। निवेश के लिए अच्छा समय है। बोलते समय सावधानी बरतें और किसी के बारे में बुरा ना कहें। आप रोजाना मंदिर जाकर हनुमानजी के दर्शन करें और आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि:
मंगल ने मिथुन राशि में ही प्रवेश किया है इसलिए इस राशि के जातकों पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। मंगल और राहु के एक साथ एक ही राशि में रहने के कारण आप पर कर्ज बढ़ सकता है। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से भी झगड़ा करने से बचें। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप इस स्थिति से मां लक्ष्मी की आराधना रोज करें।

कर्क राशि:
घर और वाहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। झगड़ों से दूरी बनाकर रखें, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें क्योंकि शारीरिक परेशानियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आप रोजाना शिव मंदिर जाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि:
आपके लिए समय अच्छा है। आय में वृद्धि चाहते हैं तो अधिक मेहनत करनी होगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद पर विश्वास रखें। आप हार को भी जीत में बदल सकते हैं, बस खुद पर यकीन रखें। आप रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। घर परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मगर नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। करियर के क्षेत्र में नए मौके मिलेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में थे उनकी खोज पूरी होगी। शत्रुओं से सतर्क रहें। आप लाभ के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

तुला राशि:
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में सभी से रिश्ते अच्छे रहेंगे लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को मंदिर जाकर हनुमानजी के दर्शन जरूर करें।

वृश्चिक राशि:
आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। सावधान रहें, शारीरिक कष्ट संभव है। अच्छा भोजन करें और बाहर के खाने से बचें। हालांकि आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप रोज सुबह अपने इष्ट देवता को याद करें और ध्यान में थोड़ा समय बिताएं।

धनु राशि:
दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, अपनी पत्नी से नम्रता के साथ बात करें। इस स्थिति का शांति से सामना करें। ऐसे हालात में आप सूर्य देवता की शरण में जाएं और रोज उन्हें अर्घ्य दें।

मकर राशि:
सेहत के लिए समय ठीक नहीं है, ख्याल रखें। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। फिजूल के खर्चों से बचें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है। परिश्रम का फल आज नहीं तो कल अवश्य मिलेगा। आप गणपति भगवान की आराधना करें और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को संभल कर रहने की जरूरत है। आपकी लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप मंगलवार के दिन गुड़ और साथ ही लाल मसूर दाल का दान करें।

मीन राशि:
आप माता पिता की सेहत की वजह से परेशान रह सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में समय अनुकूल है, अच्छा फल मिलेगा। इस दौरान आपन नया वाहन या फिर प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के जातक रोज हनुमान जी का स्मरण करें।



Click it and Unblock the Notifications
