Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मकर से कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव
मंगल ग्रह 4 मई, सोमवार को रात 8 बजकर 39 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल 57 दिनों में राशि परिवर्तन करता है। अब मंगल 18 जून की रात 8 बजकर 13 मिनट तक कुंभ में रहेगा और फिर मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल को सेनापति माना गया है। इस आकाशीय घटना का लोगों के जीवन में भी प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं कि मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष:
इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर-परिवार में एकता का माहौल देखने को मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

वृषभ
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का ये गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। कामकाज में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना की संभावना भी बढ़ेगी। इस समय आपको लेनदेन में सावधानी रखने की जरुरत है क्योंकि आपको धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन
मंगल के राशि परिवर्तन के कारण मिथुन राशि के लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। अपनों से आपकी अनबन होने की संभावना है। आप मानसिक रूप से खुद को परेशान पाएंगे। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। मेहनत करने के बावजूद आपको सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। अपनों से ही आपका विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह
वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इस अवधि में सेहत के साथ साथ मानसिक सुकून पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खास एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए मंगल का ये गोचर लाभदायक रहने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।

तुला
आर्थिक हानि हो सकती है इसलिए पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह रहेगी और संतान पक्ष से भी आपको कष्ट मिल सकता है।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों को अपनी मां का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव देखने को मिलेगा। अगर जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला फंसा हुआ है तो उसके अभी हल होने की उम्मीद कम है।

धनु
मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। वैवाहिक सुख शांति बनी रहेगी। आपको सकारात्मकता का एहसास होगा। साथ ही पदोन्नति मिलने की भी आशा है।

मकर
आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में सफलता के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको मेहनत करने के बावजूद उसका उचित फल न मिले। इससे आपका तनाव भी बढ़ जाएगा।

कुंभ
मेहनत के बावजूद आपको अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकेगी। वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की संभावना है। इस दौरान आपका शत्रु सक्रिय रहेगा और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की जरुरत है।

मीन
वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी जिसकी वजह से जीवनसाथी से आपका तकरार हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आपको परेशानी हो सकती है। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप जीवन में नकारात्मकता महसूस करने लगेंगे, ऐसे में आप पूजा पाठ में थोड़ा समय बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
