Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मंगल करने वाला है राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को सेनापति माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह प्रबल होता है उसे आमतौर पर गुस्सा काफी अधिक आता है। मंगल के मजबूत होने से व्यक्ति को कई क्षेत्रों में बड़ा लाभ भी मिलता है। मंगल सामान्यतः 57 दिनों के बाद अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 16 अगस्त 2020 को रात 8 बजकर 45 मिनट पर मंगल गोचर करेंगे और अपनी राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानते हैं 16 अगस्त को होने वाला मंगल का गोचर सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर खास नहीं रहेगा। आपका कोई बनता हुआ काम अटक सकता है। आपका शत्रु पक्ष इस दौरान मजबूत हो सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों का खर्चा बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। धन की हानि होने की संभावना है। इस दौरान सेहत का अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है।

मिथुन:
इस राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ मिलेगा। आपके काम सफल होंगे। घर के सदस्यों का समर्थन मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपको इस दौरान सकारात्मकता का अनुभव होगा।

कर्क:
कर्क राशि के लोगों को कामकाज के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपनी चीजों का ख्याल रखें, चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अनबन रहेगी जिससे घर में कलह का माहौल रहेगा। आप सर्दी-जुकाम से परेशान रह सकते हैं।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। कामकाज में बाधा आ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपका मनमुटाव हो सकता है। शत्रुपक्ष के सक्रिय रहने से आपके लिए परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी उतार चढ़ाव संभव है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ रह सकती है। आपके कामों में रुकावट आ सकती है। दुर्घटना की स्थिति से स्वयं को बचाकर रखें।

तुला:
तुला राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। इस दौरान यात्रा करने से बचें। आप इस दौरान नकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक इस दौरान शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आपको सकारात्मकता और ऊर्जा का एहसास होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा। मां का समर्थन प्राप्त होगा।

धनु:
संतान पक्ष से कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक नहीं रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। निवेश किये गए पैसों से उचित लाभ नहीं मिल सकेगा।

मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर कुछ ख़ास नहीं रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर अनुकूल समय लाएगा। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। दफ्तर में आप वरिष्ठों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव संभव है। कामकाज में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
