Latest Updates
-
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे
मंगल का होगा मेष राशि में प्रवेश, इस साल के आखिरी ग्रह गोचर का इन राशियों को मिलेगा लाभ
मंगल ग्रह को देवताओं का सेनापति कहा गया है। मंगल के राशि परिवर्तन से आम जीवन ही नहीं, दुनियाभर के विभिन्न क्षेत्रों पर भी इसका असर होगा। मंगल ग्रह 24 दिसंबर, 2020 गुरुवार के दिन 11 बजकर 42 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मेष राशि मंगल के आधिपत्य वाली राशि है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मंगल का राशि परिवर्तन मेष में ही होने वाला है। आपके लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके व्यवहार में काफी बदलाव आ जायेगा और आप में धैर्य की कमी नजर आएगी। आपको शांत रहकर इस समय को पार करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। आपके बदले बर्ताव के कारण जीवनसाथी नाराज रह सकते हैं। घर का माहौल भी सकता है। आर्थिक मामलों में आपको बड़ा लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक इस दौरान कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका बजट गड़बड़ रह सकता है। आपके बेफिजूल के खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। इस दौरान यात्रा करने का योग बन रहा है मगर इससे कुछ लाभ नहीं मिल सकेगा। आप अपने पुराने उधार चुकाने की तरफ भी ध्यान देंगे। इस अवधि में आपके भाई या बहन का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। उनकी उचित देखभाल करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोतों से धन का आगमन होगा। आप भविष्य के लिए बचत भी कर सकेंगे। इस दौरान आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके अटके हुए काम सुगमता पूर्वक पूरे होंगे।

कर्क राशि:
मंगल के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी मगर इसके साथ आपका ओहदा भी ऊंचा होगा। मगर ध्यान रहे आप इसकी वजह से किसी भी तरह का घमंड न करें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। घर में पिता की सेहत का उचित ध्यान रखें। साथ ही भाई-बहनों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विदेशों में मौजूद आपके संपर्कों से आपको लाभ मिल सकता है। धर्म के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को इस अवधि में अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। आपके लिए लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कुछ खास नहीं रहेगा। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के लिए संतुलित रहेगा। आपको उन स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होने की संभावना है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था।

तुला राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आप आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपके जीवनसाथी सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं तो उन्हें इस दौरान काफी आराम मिलेगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। समाज में आपका यश बढ़ेगा।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। वैवाहिक लोगों के लिए ये अवधि काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के करियर में कुछ बड़ा बदलाव आ सकता है जिससे आप भी काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी आय में इजाफा होने की संभावना है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातक इस दौरान नए घर अथवा प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। लंबे समय से आपके घर लेने की इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति लापरवाह रवैये को सुधारने की सलाह दी जाती है। आपकी माता की सेहत इस समय प्रभावित हो सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय फलदायी रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको बड़ा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ आपके परिश्रम को सराहेंगे। इस अवधि में यात्रा करने का योग बन रहा है और ये आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके अटके हुए काम भी पूरे होते जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सकारात्मकता का एहसास होगा।

मीन राशि:
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी। आय के अलग अलग स्रोतों से आपको धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ ये समय काफी सुखद रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता होगी मगर आपकी समझदारी से समस्या का हल निकल जाएगा। इससे आपका मान बढ़ेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
