Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
जून माह की शुरुआत में ही मंगल बदल रहा है अपनी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव
मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। जून महीने का आगाज होने के साथ ही मंगल मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यह राशि परिवर्तन काफी खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन 2 जून को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। मंगल ग्रह 20 जुलाई तक इस राशि में रहेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। इस लेख में जानते हैं 2 जून को मंगल ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि:
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अच्छा है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। इस अवधि में वाहन का प्रयोग संभलकर करें। आर्थिक लेनदेन करते समय सतर्क रहें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि:
इस अवधि में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपकी बात किसी का दिल दुखा सकती है। अपने बजट का ख़याल रखें। आर्थिक संकट आ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि:
मंगल का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इससे आपको कुछ मामलों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आप ऐसे विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि:
धन से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। संभव हो तो आप किसी बड़े की सलाह ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। इस अवधि में यात्रा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपने सीनियर्स के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
नौकरीपेशा जातकों को अपना काम सावधानी और मेहनत के साथ पूरा करने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धन का निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को आलस्य त्याग कर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप धैर्य से काम लें।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। आपको तनाव से बचने के लिए योग-धयान का सहारा लेना चाहिए।

धनु राशि:
आपको इस अवधि में चिंतन के लिए समय निकलना चाहिए। आपको ऐसे लोगों की पहचान करने की जरूरत है जो सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके साथ जुड़े हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

मकर राशि:
वैवाहिक जीवन के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। आपको उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको ऐसी स्थिति में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में शांत दिमाग से अपना काम करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है, सावधान रहें।

मीन राशि:
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आप हिम्मत न हारें और अपना प्रयास जारी रखें। आप इस अवधि में निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी एकत्र कर लें। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस स्थिति को संभाल लेंगे।



Click it and Unblock the Notifications