Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मंगल करने वाला है मकर राशि में गोचर, जानें आपके लिए कितना मंगलकारी रहेगा ये राशि परिवर्तन
मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। इस वर्ष मंगल 22 मार्च की रात को 8 बजकर 33 मिनट पर धनु राशि को छोड़ेगा और अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेगा। गौरतलब है कि मंगल लगभग 57 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं और वो 5 मई तक मकर राशि में रहने वाले हैं। किसी जातक का मंगल प्रबल है तो उनका स्वभाव क्रोधी और उत्तेजनात्मक होता है। 22-23 मार्च को होने वाले मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर थोड़ा-बहुत प्रभाव जरूर पड़ेगा।

मेष राशि:
आपको कामकाज के क्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-मकान से जुड़ा विवाद सामने आने की संभावना है। इस दौरान अपना विशेष ध्यान रखें दुर्घटना के आसार हैं।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर शुभ नहीं है। सेहत में गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। घर के सदस्यों से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि:
बेकार के कामों में आपका धन खर्च होगा और इससे आपको कोई लाभ भी नहीं मिलेगा। परिवार के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। मेहनत करने के बाद भी आपको नतीजे मन मुताबिक नहीं मिल सकेंगे।

कर्क राशि:
मंगल के गोचर से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में संबंध मधुर नहीं रहेंगे। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आपके साहस और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपको उसमें भी जीत मिल सकती है।

कन्या राशि:
इस दौरान शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा जो आपको कष्ट पहुंचा सकते हैं। नौकरी पर संकट आ सकता है। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं।

तुला राशि:
इस राशि के लोगों के मन में अजीब सा भय बना रहेगा। वाहन का इस्तेमाल करते समय एहतियात बरतें। सेहत आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। घर परिवार में सुख शांति की कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि:
मंगल का मकर राशि में प्रवेश करना आपके लिए सुख की घड़ी लेकर आएगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप जिस क्षेत्र में काम करेंगे आपको उसमें सफलता हासिल होगी।

धनु राशि:
आर्थिक मामलों के लिए ये समय ठीक नहीं है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। सेहत भी आपकी कुछ खास नहीं रहेगी।

मकर राशि:
मंगल का गोचर मकर राशि में ही होने वाला है। इससे मकर राशि के जातको के जीवन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कार्यों में सफलता नहीं मिल सकेगी। शत्रु पक्ष से आपको हानि मिल सकती है। दोस्तों और घर के सदस्यों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि:
कामकाज में आपको अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में अधिकता आएगी। आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

मीन राशि:
मंगल के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को धन लाभ होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता का योग बन रहा है। मकान और ज़मीन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।



Click it and Unblock the Notifications
