Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल के राशि परिवर्तन से इनका हो सकता है अमंगल, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। मंगल की चाल और राशि में होने वाले परिवर्तन से लोगों के जीवन पर भारी बदलाव देखने को मिलते हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है उन्हें जीवन में बड़ी सफलता हासिल होती है। मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में पहुंचने वाले हैं और 7 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 26 फरवरी 2022 को मंगल के मकर राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके कार्यस्थल पर लोग आपके खिलाफ जा सकते हैं, आप सावधान रहें। आपको अपने काम के कारण सम्मान और पहचान मिलेगी। आपको इस दौरान कोई वित्तीय निवेश न करने की सलाह दी जाती है। विवाहित जोड़ों के बीच इस दौरान संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और समस्या होने पर मेडिकल चेकअप जरुर कराएं।
उपाय: आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, यह बहुत फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान आपको अच्छा लाभ होगा। समाज में आपको नाम और कीर्ति प्राप्त होगी। कामकाज की बात करें तो माहौल थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शादीशुदा लोगों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य के लिए यह समय ठीक नहीं है। साथ ही इस समय आप तनाव का अनुभव भी कर सकते हैं। मन को शांत करने के लिए ध्यान और योग करें।
उपाय: मंगलवार के दिन आप रक्तदान कर सकते हैं, कुछ लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए स्थिर और सुरक्षित रहेगा। हालांकि इस अवधि में नया निवेश न करें। पिछले कुछ निवेश फलदायी साबित होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, मगर सब ठीक हो जाएगा। यह वह समय है जब आपको अपने निजी जीवन के मुद्दों पर गौर करने की जरूरत है। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग और ध्यान करने की आवश्यकता है।
उपाय: आप मंगल ग्रह से जुड़े मंत्र "ॐ अंगारकाय नमः" का नियमित रूप से जाप कर सकते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
इस अवधि में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आपको अपने दबदबे वाले स्वभाव पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कि आपके सीनियर आपसे खुश न हों। आपको इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस समय आपके विवाह से संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जातक अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।
उपाय: आप देवी दुर्गा की पूजा कर सकते हैं। साथ ही जरूरतमंदों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मदद करने से लाभ होगा।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
इस गोचर से आपको मिलाजुला परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अपने शत्रुओं के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कामकाज की बात करें तो कुछ समय बाद इसमें सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। आपका निजी जीवन स्थिर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान अपनी मां का भी विशेष ख्याल रखें
उपाय: आप मंगलवार और शनिवार को बंदरों को केला खिला सकते हैं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस अवधि में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है। इस दौरान आपके प्रमोशन में देरी हो सकती है। लंबी अवधि का निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको इस दौरान पैसों की सही प्लानिंग करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए समय ठीकठाक रहेगा। आपके निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ भोजन खाएं, और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए व्यायाम करें।
उपाय: आप गायों को गुड़ का भोग लगा सकते हैं।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
करियर के लिहाज से आप व्यस्त रहेंगे। इस अवधि में आप अपने विकास, पदोन्नति या पहचान पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। व्यवसायी इस दौरान कुछ नया निवेश कर सकते हैं और यह उनके लिए अनुकूल साबित होगा। आपके निजी जीवन की बात करें तो आपके सगे-संबंधियों से वाद-विवाद और झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध भी प्रभावित होंगे। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: जरुरतमंद और गरीब लोगों को कपड़ों का दान करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। इस दौरान आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ कानूनी झंझटों में फंसने से बचें। आपको अपने करियर से संबंधित फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए कम दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके संबंध आपके भाई-बहनों के साथ अच्छे रहेंगे। शत्रु पक्ष कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप ठीक हो जाएंगे। व्यवसायी इस दौरान निवेश कर सकते हैं और उन्हें लाभ होगा।
उपाय: आप छोटे भाई-बहनों को उपहार भेंट कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
इस दौरान आपको संपत्ति से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। आपको हर तरह की परेशानियों से खुद को दूर रखने की जरूरत है क्योंकि इससे आपके निजी जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बाहर का खाना खाने से बचें और घर के भोजन को प्राथमिकता दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपको कुछ वित्तीय नुकसान हो सकता है लेकिन उचित योजना के साथ आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। धन का निवेश करने से पहले उचित सलाह ले लें।
उपाय: आप आवारा कुत्तों की देखभाल कर सकते हैं और उन्हें प्रतिदिन खाना खिला सकते हैं।

मकर राशि : 22 दिसंबर - 19 जनवरी
आप थोड़ा आक्रामक व्यवहार कर सकते हैं। आपको इस अवधि में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। आपके और आपके साथी के बीच कुछ अनबन हो सकती है। यह वह समय है जब आपको एक नया घर या संपत्ति खरीदने की जरूरत है। इन कामों में काफी अधिक धन खर्च होगा इसलिए आपको अपने बजट की योजना उसी के अनुसार बनाने की आवश्यकता है। आपको इस दौरान अपनी नौकरी बदलने की जरूरत महसूस हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको अपच संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: आपको अपने घर में एक मंगल यंत्र स्थापित करना चाहिए और नियमित रूप से उसकी पूजा करें।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन इससे आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपके प्रति सहकर्मियों के रवैये में अचानक बदलाव आ सकता है। वरिष्ठों के साथ आपकी बहस या तनाव पैदा हो सकता है। आपको इस दौरान कड़ी मेहनत और ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आपको नौकरी की नई संभावनाएं भी मिल सकती हैं। आपको कुछ बड़े आर्थिक फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके जीवनसाथी को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और यही आपके तनाव की वजह भी बन सकता है।
उपाय: आप अपने घर, मंदिर या पार्क के पास अनार का पेड़ लगा सकते हैं।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
इस दौरान आपको बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन थोड़े से साहस और समझदारी से आप उन्हें दूर कर सकते हैं। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। आपको बहुप्रतीक्षित पदोन्नति और वृद्धि मिल सकती है जिसकी आपको आवश्यकता थी। व्यवसायी आगे बढ़ सकते हैं और वित्तीय सौदे कर सकते हैं क्योंकि यह उनके लिए लाभदायक साबित होगा। निजी जीवन की बात करें लव लाइफ के लिए समय उत्तम है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: आप तीन मुखी रुद्राक्ष को लाल रंग के धागे के साथ मंगलवार के दिन धारण कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











