Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिंह राशि में हुआ मंगल का प्रवेश, इन सभी राशियों की खुलेगी किस्मत
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और ऊर्जा का कारक माना गया है। जिस जातक की राशि में मंगल की स्थिति मजबूत रहती है उसे कई तरह के लाभ मिलते हैं। 20 जुलाई, 2021 को ग्रहों के सेनापति मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर शाम को 6 बजकर 19 मिनट पर होगा। मंगल 6 सितंबर इसी राशि में विराजमान रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में जाएंगे। जानते हैं 20 जुलाई को मंगल ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश से सभी 12 राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। इस राशि के लोगों को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। निवेश के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। मगर प्रेम जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। घर-परिवार में कलह रह सकती है। वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि:
इस राशि के लोगों के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस अवधि में निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए उह समय सुखद रहेगा।

मिथुन राशि
इस राशि के बेरोजगार जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। इन्हें हाथ से जाने न दें। नौकरी में बदलाव के इच्छुक जातकों को कदम उठाने की जरूरत है। ये समय काफी लाभकारी रहने की उम्मीद है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को अपने परिवार का हर स्थिति में साथ मिलेगा। व्यापार में प्रवेश करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के साथ साथ इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि:
मंगल का गोचर इसी राशि में हो रहा है। इस अवधि में आपको कामयाबी मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय लाभकारी रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में धैर्य से काम लें। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को अपने बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। निवेश के लिए ये समय ठीक नहीं है। पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातक किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आप स्वयं में सकारात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। दफ्तर में कामकाज बिना किसी रुकावट के पूरा होगा। मंगल के राशि परिवर्तन से परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को भी मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि:
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा रहने की संभावना है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। लव लाइफ आपकी सुखद रहेगी। प्रेम जीवन में आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आप इस अवधि का लुत्फ उठाएंगे।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहें। घर-परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इस दौरान पैसों का लेनदेन न ही करें तो बेहतर होगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको अपने रिश्ते को थोड़ा और समय देने की जरूरत है। आप शांत रहें और आपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को अपने बजट पर ध्यान देने की जरुरत है। आपके व्यय में वृद्धि हो सकती है। घर के सदस्यों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आपको अपने शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
