Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को काफी प्रभावशाली माना गया है। इसका संबंध साहस, वीरता, पराक्रम, बल से है। 22 अक्टूबर को मंगल ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर गया है। किसी भी ग्रह की स्थिति में परिवर्तन होने से उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में नजर आता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 22 अक्टूबर को मंगल ग्रह के तुला राशि में प्रवेश के बाद सभी 12 राशियों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर ठीकठाक रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कलह रह सकती है। हालांकि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सपोर्ट भी आपको मिलेगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। दफ्तर में किसी से आपका विवाद हो सकता है। परिवार में भी मनमुटाव रहेगा। इस अवधि में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। सिंगल जातकों के विवाह का योग बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कामयाबी मिलेगी। घर-परिवार का सहयोग हर स्थिति में प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही करना छोड़ दें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय ठीकठाक रहने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। इस अवधि में माता की सेहत का अधिक ख्याल रखें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के लिए मंगल का यह गोचर शुभ साबित होगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। पुराने अटके काम भी बन पड़ेंगे। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को भी अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लिए ये गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अनुकूल माहौल मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि
मंगल का प्रवेश तुला राशि में ही हुआ है। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा। व्यापर करने वाले लोगों को भी मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों के लिए भी ये समय अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों को इस अवधि में कुछ खास परिणाम नहीं मिल सकेंगे। इस वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहा कोई मामला लंबा खिंच सकता है। इस दौरान आपके व्यय भी बढ़ सकते हैं। आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए ये गोचर खास नहीं रहेगा। इस अवधि में आप शॉर्टकट पैसा कमाने वाले रास्ते पर चलने से बचें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल जरुर प्राप्त होगा।

मकर राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों की योजना भी सफल होगी। पैसे निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि:
मंगल का तुला राशि में प्रवेश करना कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको कामकाज के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि:
इस अवधि में आपका रुझान धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ सकता है। इससे आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर आपको आनंद आएगा। अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दें। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
