Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मंगल करेगा वृषभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लिए ये गोचर रहेगा शुभ और किनके लिए अशुभ
मंगल को प्रमुख ग्रह माना गया है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो मनुष्य को शारीरिक रूप पर प्रभावित करना में मंगल की बहुत बड़ी भूमिका है। मंगल का प्रभाव व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। 22 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल 14 अप्रैल तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 22 फरवरी को मंगल के वृषभ राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ रहने की संभावना है। लंबे समय से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। करियर को एक नई दिशा मिलने की संभावना है। इस अवधि में आप थोड़े उग्र हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में रहने से आपका ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि:
मंगल ग्रह का गोचर इसी राशि में होने वाला है। वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि में मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होने की संभावना है। आपको कामकाज में सफलता प्राप्त होंगी मगर इसके लिए आपको कठोरपरिश्रम करना पड़ सकता है। आप दफ्तर में अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। किसी भी तरह कि बहस से बचें। इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि को इस अवधि में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी काम के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अशुभ समाचार के मिलने से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ खास नहीं रहेगी। आप इस दौरान आर्थिक लेनदेन न ही करें तो बेहतर होगा।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। इस अवधि में आपके मां सम्मान में वृद्धि होगी। आप हर मुश्किल को बड़ी आसानी से पार कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से ये समय काफी शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने की भी उम्मीद है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। सरकारी कामकाज में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में नौकरनी करने के इच्छुक जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को सेहत के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। घर परिवार में यदि तनाव का माहौल चल रहा है तो आप उस से दूरी बनाकर रखें। मानसिक रूप से परेशान रहने पर आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। इस अवधि में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि:
इस राशिके जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातक सावधान रहें। आर्थिक लेनदेन में भी सावधानी बरतें। आप पैसों के मामले में किसी पर भरोसा ना करें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप इस दौरान अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। दफ्तर में स्थिति आपके हक में रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन आपको प्राप्त होगा। इस राशि के विधार्थियों को अनुकूल नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह अपना प्रयास जारी रखें।

मकर राशि:
आर्थिक दृष्टि से ये समय मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय अच्छा है। शिक्षा से जुड़े जातकों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। मंगल के गोचर से आपको हानि झलनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यात्रा करते से समय सावधान रहें। दफ्तर में आप सहकर्मियों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

मीन राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये काफी उत्तम रहने की संभावना है। दफ्तर में आपके कार्य की सराहना होगी। आपको ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूर रहेगी मगर लेनदेन करते समय सतर्क रहें। इस राशि के विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
