Latest Updates
-
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना
Mangal Gochar 2022: मंगल देव का वृषभ राशि में होगा प्रवेश, इनके जीवन में मचेगी हलचल
लाल ग्रह और पृथ्वी पुत्र कहे जाने वाले मंगल देव 10 अगस्त को वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। राहु के साथ मंगल की युति समाप्त हो रही है और शुक्र द्वारा शासित वृषभ राशि में इनका प्रवेश हो रहा है। ऐसे में यह गोचर सभी राशियों के जातकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मंगल के घर बदलने से आपके व्यक्तिगत, पेशेवर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन आदि पर असर पड़ेगा। आइए आपकी राशि अनुसार जानते हैं कि इस गोचर से आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं।

मंगल के गोचर का समय
10 अगस्त, 2022 बुधवार को रात्रि 09 बजकर 43 मिनट पर मंगल देव अपनी स्वराशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
सभी 12 राशियों पर मंगल देव के गोचर के शुभ अशुभ प्रभाव

मेष:
आपकी वाणी और व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकते हैं जिसकी वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय उचित रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

वृषभ:
इस अवधि में आप कोई भी लेन देन बहुत ही सावधानी से करें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस अवधि में यात्रा करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

मिथुन:
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप शांत दिमाग से किसी भी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत को लेकर इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने के आसार हैं।

कर्क:
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। लंबे समय से आपका अटका हुआ प्रमोशन होने के आसार हैं। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। यदि लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह:
पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और आपकी मेहनत सफल भी होगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। इस दौरान उनकी ओर से लाभ संभव है। इस राशि के विद्यार्थियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा।

कन्या:
आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और अपनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी माता की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

तुला:
मंगल देव का यह गोचर आपके जीवन में कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपका मानसिक तनाव बढ़ने के आसार हैं। आपके आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से बड़ों और उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें।

वृश्चिक:
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, साथ ही आपके कामकाज में भी बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहने के आसार हैं। आपके गलत व्यवहार के कारण जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु:
आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। इस अवधि में आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आप इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

मकर:
इस अवधि में आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने बच्चों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कुंभ:
कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने करीबियों से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा।

मीन:
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सेहत में सुधार आएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। आप अपने शौक और रूचियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











