Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
मौनी अमावस्या के दिन राशि अनुसार कर लें ये सरल उपाय, पूरे साल मिलेगा लाभ और ग्रह रहेंगे शांत
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि की महत्ता बताई गई है। माघ महीने में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है और इस दिन की अलग ही विशेषता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान-धर्म का कार्य करने से अन्य दिनों के मुकाबले में कई गुना पूण्य फल की प्राप्ति होती है। इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को पड़ रही है। इस दिन जातक कुछ विशेष उपाय करके शुभ फल की कामना कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन राशि अनुसार आप कौन से उपाय अपना सकते हैं।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन तिल और गेहूं का दान करना चाहिए। शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि:
इस मौनी अमावस्या पर आप जौ और चीनी का दान कर सकते हैं। इस दिन चंद्रमा के मंत्रों का जाप करने से भी आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि:
इस मौके पर आप किसी महिला को हरे रंग के वस्त्र का दान करें। यदि संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरुर लें।

कर्क राशि:
आप सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। इसके साथ आप जरुरतमन्द को सफेद रंग के खाद्य पदार्थ जैसे दूध, मिठाई, चावल आदि दे सकते हैं।

सिंह राशि:
मौनी अमावस्या पर शुभ कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को जूता, छाता, धार्मिक किताबें, गेहूं आदि का दान करना चाहिए। इस दिन सूर्यदेव को जल जरुर चढ़ाएं। आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक पशुओं को हरा चारा खिलाएं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दाल, तिलकुट आदि का दान करें। आपको जरुर शुभ फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को वस्त्रों का दान करना चाहिए। आप छोटी कन्याओं को खीर का भोग लगाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को तांबे की वस्तुओं का दान करना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन ये उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को इस साल मौनी अमावस्या के मौके पर किसी मन्दिर में दाल, शहद, गुड़ आदि का दान करना चाहिए। इस दिन पीले चंदन और हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि:
मौनी अमावस्या के दिन आप काले रंग की वस्तुओं का दान करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

कुंभ राशि:
इस दिन कुंभ राशि के जातकों को लोहे के सामान, सरसों के तेल, तिल का दान करने से लाभ होगा। इस राशि के व्यापारियों को लाभ होगा।

मीन राशि:
इस राशि के जातकों को पीले चंदन, चना और कंबल का दान करके किसी जरुरतमंद की मदद करनी चाहिए। आपको भविष्य में आर्थिक संकट से राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
