Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
मई का महीना मेष और वृषभ राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, वहीं सिंह और इन दो राशियों को रहना होगा सतर्क
मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। नए महीने के आगाज के साथ कई तरह की उत्सुकता भी बनी रहती है। हर कोई ये जानना चाहता है कि क्या आने वाले इस माह में उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल पाएगा या फिर उन्हें कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। भाग्य पर सबकुछ छोड़ देना सही नहीं है मगर आप इस बात की जानकारी जरुर हासिल कर सकते हैं कि ये समय आपके लिए कितना शुभ है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं मई 2022 किन तीन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और किन तीन राशियों के लिए रह सकता है अशुभ।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल (लकी)
आप इस अवधि के दौरान खुद से जुड़ाव महसूस करेंगे। आप अपनी ताकत और कमजोरी की पहचान कर पाएंगे। आप जैसे हैं, खुद को वैसे ही स्वीकार करेंगे। यह महीना आपके लिए काफी खूबसूरत रहेगा। जीवन में कई तरह के बदलाव होंगे जो आपको एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेंगे।

वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई (लकी)
आप यह समय अपने पुराने घावों को भरने देने में खर्च करेंगे। आप स्वयं को खोजने के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवधि में भावनाओं का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप जीवन में जो पाना चाहते हैं, वो आपको हासिल होगा। आप खुद को समय दें और कुछ समय के लिए साड़ी परेशानियों का बोझ छोड़ दें। आपके जीवन में स्पष्टता बढ़ेगी और तरक्की होगी।

मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च (लकी)
इस माह के दौरान आप अपने जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। प्यार की कमी नहीं होगी। आप आश्वस्त महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको अपनी असली क्षमता के बारे में पता चल सकेगा। आप स्वयं को बेहतर ढंग से व्यक्त कर सकेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप कोई भी बात मन में दबाए रखने के बजाय उसे अपनों से साझा करें।

सिंह: 23 जुलाई - 22 अगस्त (अनलकी)
इस दौरान आपको घुटन महसूस हो सकती है लेकिन खुद पर ज्यादा कठोर न हों। आप इस दौरान सही कदम उठाने का दबाव भी महसूस कर सकते हैं। आपने काफी कठोर परिश्रम किया है मगर उनका फल मिलने में समय लगेगा। सफलता आपकी होगी, भले ही इसमें समय लगे।

वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर (अनलकी)
लोगों के साथ आपके रिश्ते बढ़ेंगे। व्यवसायियों को पता चल सकेगा कि अपने भागीदारों के साथ किस तरह का व्यवहार करने की जरूरत है। आप खुद को कई चीजों में उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी प्राथमिकता तय करने की सलाह दी जाती है और साथ ही लोगों को न कहना सीखें।

कुंभ: 20 जनवरी - 18 फरवरी (अनलकी)
इस दौरान आप बुरे विचारों से घिरे रहेंगे। आपको अपनी खामियों से घबराना नहीं है बल्कि उनसे सीख हासिल करते हुए खुद में सुधार करने की जरूरत है। आप जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति महसूस कर सकते हैं। इस पूरे समय आप धैर्य बनाये रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications