Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
पार्टनर ने कहा आई लव यू तो उनकी राशि से जानें उसका मतलब
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपके मुंह से वो तीन शब्द सुनने के लिए आपका पार्टनर कितना बेचैन रहता है? कई लोगों को ये जादुई तीन शब्द बोलने में हिचकिचाहट महसूस होती है।
आज हम आपको बता रहे हैं कि राशि अनुसार किसी के आई लव यू बोलने का क्या मतलब होता है।

मेष: 21 मार्च – 20 अप्रैल
मेष राशि के जातक सीधी बात करते हैं। जब ये किसी बात पर अड़ जाते हैं कि तो फिर पीछे नहीं हटते हैं। प्यार में इनसे बेहतर और कोई प्रेमी नहीं हो सकता है। एक बार इन्होंने कमिटमेंट दे दी तो फिर ये पूरी ज़रूर करते हैं। इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत ईमानदार और समर्पित होते हैं। अगर ये आपसे आई लव यू कहें तो समझ लें कि ये अपने पूरे दिल से आपको चाहते हैं।
वृषभ: 21 अप्रैल से 20 मई
इस राशि वाले जातक रिलेशनशिप, खासतौर पर प्यार को लेकर शक्की होते हैं लेकिन एक बार अगर ये किसी पर भरोसा करने लग जाएं तो फिर उसके लिए बहुत ईमानदार होते हैं। अगर वृषभ राशि वाले आपसे ये तीन शब्द कहें तो इसका मतलब है कि वो आप पर पूरा भरोसा करते हैं।
मिथुन: 21 मई से 20 जून
मिथुन राशि के लोग बहुत बातूनी होते हैं लेकिन पर्सनल चीज़ों पर इन्हें बात करना पसंद नहीं होता है। कई बार ये खुद की भावनाओं को लेकर भी निश्चित नहीं होते हैं। अगर मिथुन राशि वाले आपको आई लव यू कहें तो आप समझ लें कि आप उन खास लोगों में से हैं जिनसे ये खुलकर बात कर सकते हैं।
कर्क: 21 जून से 22 जुलाई
कर्क राशि के जातक बाहर से शरारती दिखते हैं लेकिन अंदर से अनुशासित होते हैं। ये बहुत इमोशनल होते हैं। ये अपने रिलेशनशिप से बहुत गहराई से जुड़े होते हैं। कर्क राशि के लोगों को आई लव यू कहने का मतलब है कि वो अपनी पूरी ज़िंदगी आपके साथ बिताना चाहते हैं।
सिंह: 23 जुलाई से 22 अगस्त
सिंह राशि के लोगों के दिल को जीतना बहुत मुश्किल काम होता है। इन्हें पसंद तो सब होते हैं लेकिन इनके दिल में जगह बहुत कम लोग बना पाते हैं। ये आपके कपड़ों या लुक्स की तारीफ कर सकते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप इनके दिल में जगह बना चुके हैं। ये जब किसी के प्यार में पड़ते हैं तो इस बात को लेकर निश्चित होते हैं।
कन्या : 23 अगस्त से 22 सितंबर
कन्या राशि के जातकों को सुरक्षित और सहज लव लाइफ चाहिए होती है। ये बहुत सतर्क होते हैं और कभी-कभी रूढिवादी भी लग सकते हैं। इनके आई लव यू कहने का मतलब है कि ये पूरी तरह से आपके प्यार में डूब चुके हैं। इनका जीवन बहुत संयोजित होता है और इन्हें रिश्ते में ईमानदारी पसंद होती है। इनके आई लव यू कहने का मतलब है कि ये आपके साथ लंबे समय तक रहना चाहते हैं। ये किसी के साथ खुद को प्यार करने के लिए ज़बर्दस्ती नहीं करते हैं।
तुला: 23 सितंबर से 22 अक्टूबर
तुला राशि वाले जातक आपकी स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं लेकिन इनकी एक ही परेशानी होती है कि ये अपने चारों ओर अपने ही इमोशंस की दीवार खड़ी कर लेते हैं। इन्हें आपसे प्यार हो जाए तो ये अपने रिश्ते को खुशहाल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। ये बहुत ईमानदार और केयरिंग होते हैं। सिर्फ प्यार को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बाकी रिश्तों को लेकर भी। इनके आई लव यू कहने का मतलब है कि ये आपको समझते हैं और इनकी ज़िंदगी में आपकी ज़रूरत है।
वृश्चिक: 23 अक्टबूर से 21 नवंबर
इस राशि के लोग प्रभावित और ईर्ष्या रखने वाले होते हैं। अगर आप इनके प्रतिद्वंदी हैं तो ये आपके प्यार में गिर सकते हैं। रिलेशनशिप में होने पर ये आपको कुछ ना कुछ करके मुसीबत से बचा ही लेते हैं। ये दूसरों के सामने अपने प्यार को ज़ाहिर नहीं करते हैं। लेकिन अपने दिल में आपके लिए ढेर सारे इमोशंस छिपाए रखते हैं।
धनु: 22 नवंबर से 21 दिसंबर
धनु राशि के जातकों को किसी भी चीज़ से ज़्यादा आज़ादी पसंद होती है। ये बहुत जल्दी बोर हो जाने वालों में से हैं। इनका आई लव यू कहने का मतलब है कि ये दिल से आपको प्यार करते हैं। लेकिन इनके लापरवाह होने की वजह से इनका रिश्ता जल्दी टूट जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाए नहीं रख सकते हैं।
मकर: 22 दिसंबर से 19 जनवरी
मकर राशि के जातकों को काम करना बहुत पसंद है। ये अपने करियर और काम को लेकर बहुत गंभीर होते हैं। इनके लिए सफलता पाना बहुत ज़रूरी होता है। इन्हें अपने रास्ते में कोई परेशानी नहीं चाहिए होती है। अगर कोई इनकी और इनकी प्रोफेशनल लाइफ के बीच आता है तो ये बहुत जल्दी इरिटेट होने लगते हैं। अगर ये आपसे आई लव यू कहते हैं तो समझ जाएं कि आप बहुत लकी हैं और आप इन्हें इनके काम से भी ज़्यादा पसंद हैं।
कुंभ: 20 जनवरी से 18 फरवरी
इस राशि वाले प्यार के मामले में ज़्यादा गंभीर नहीं होते हैं। अगर एक बार ये फैसला कर लें तो अपने रिलेशनशिप को मरते दम तक निभाते हैं। इनके आई लव यू कहने के दो मतलब हो सकते हैं, एक तो ये आपके साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहते हैं और दूसरा ये कि इन्हें आपके साथ लंबे समय तक नहीं रहना है।
मीन: 19 फरवरी से 20 मार्च
मीन राशि वाले जातक रोमांटिक, ईमानदार, केयरिंग और शांत होते हैं। ये बहुत इमोशनल होते हैं और हर चीज़ के लिए माफ करने जितना बड़ा दिल रखते हैं। ये भले ही आपको आपकी हर गलती के लिए माफ कर दें लेकिन एक बार अगर इन्होंने फैसला ले लिया तो फिर आपको छोड़कर ही दम लेते हैं। इनका आपसे प्यार करने का मतलब है कि ये आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसे आप हैं। इनके साथ धोखा करना आपको भारी पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
