Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mercury Combust 2022: बुध ग्रह के अस्त होने से इन राशियों के भाग्य का होगा उदय
आम जीवन पर ग्रहों का काफी प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की स्थिति में होने वाला परिवर्तन सीधे तौर पर लोगों पर असर डालता है। जल्द ही बुध कुंभ राशि में अस्त होने वाला है। ग्रहों का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना है। 18 मार्च को बुध ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 18 मार्च 2022 को कुंभ राशि में बुध ग्रह के अस्त होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके मन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। पिता का समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि:
इस दौरान अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों को अपने संतान की सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आप सक्रिय रहेगा।

कर्क राशि:
बुध का अस्त होना आपके लिए फलदायी रहेगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी बड़ी हस्ती से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। अपने पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप भौतिक सुख-सुविधा की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस अवधि में कोई अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर की संभवना है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय सुखद रहने की उम्मीद है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। इस दौरान विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

मकर राशि:
कामकाज से जुड़े लोगों को ट्रांसफर मिल सकता है। दफ्तर में माहौल अच्छा रहेगा। आपको सहकर्मियों के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन भी प्राप्त होगा। वाहन की खरीदारी की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि:
निजी जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आपको परेशान कर सकती है। आपको धैर्य बनाये रखने की सलाह दी जाती है। इस स्थिति में भी आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलती है।

मीन राशि:
परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है अन्यथा घर की स्थिति खराब हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
