Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
बुध देव धनु राशि में हो रहे हैं मार्गी, जानिए किसकी खुलेगी किस्मत
हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है। हमारे जीवन में होने वाली शुभ अशुभ घटनाएं ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती है। ऐसे में जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उसका बहुत ही गहरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 14 जनवरी को सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने के बाद 18 जनवरी को अब ग्रहों के राजकुमार बुध देव धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
आइए जानते हैं बुध देव की मार्गी चाल किन राशियों के लिए लाएगी ढेर सारी खुशियां और किन राशि वालों के जीवन में आएगी नई चुनौतियां।
बुध का धनु राशि में मार्गी होने का समय
18 जनवरी, 2023 की शाम 06 बजकर 18 मिनट पर बुध देव धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के मार्गी होने का मतलब होता है कि वह अपनी उल्टी चाल से सीधी चाल में आ गया है। मार्गी अवस्था लोगों को वक्री गति के प्रभावों से भी छुटकारा दिलाती है।

मेष:
कामकाज के मोर्चे पर मेष राशि वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि लंबे समय से आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं लेकिन आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो इस अवधि में आपको बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। खासतौर पर भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ:
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आपको अपना अतिरिक्त ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है।

मिथुन:
यदि आपके वैवाहिक जीवन में कलह चल रहा है तो इस अवधि में सब कुछ शांत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वहीं दूसरी और अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों की मंजूरी मिल सकती है और जल्द ही आप विवाह के बंधन में बन सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क:
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का मार्गी होना करियर के लिहाज से बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी तरक्की होने के आसार हैं। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको कई यात्राएं करनी पड़ेगी जो बेहद खर्चीली रहने वाली हैं। सेहत में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

सिंह:
बुध देव की कृपा से इस अवधि में आपको कुछ मामलों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट कम होगी। अपनों के साथ आपके संबंध और भी बेहतर होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। एक बार फिर आप एक-दूसरे के नजदीक आएंगे।

कन्या:
निजी जीवन में चल रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज में आ रही बाधा ही दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है।

तुला:
लेखन और मीडिया से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कार्यों में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी और आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आपकी वाणी और व्यवहार की खूब प्रशंसा होगी। पिता के साथ आपके रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जिसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। घरेलू कलह समाप्त होगा और इस दौरान घर के माहौल में सुधार आएगा। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। खासतौर पर गले से जुड़ी समस्या होने पर नजरअंदाज करने से बचें।

धनु:
पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। विपरीत परिस्थितियों में आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

मकर:
अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो इस दौरान आपको कुछ बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने की सपना देख रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपके मार्ग में कोई बाधा आती है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें अधिक संभलकर रहना होगा।

कुंभ:
इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही खास रहेगा। विशेष रूप से संतान के इच्छुक जातकों को की मनोकामना पूरी हो सकती है। प्यार मोहम्मद के मामले में भी यह समय बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

मीन:
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं इस राशि के सिंगल जातकों को भी मनचाहा साथी मिल सकता है। व्यापारी अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications