Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Budh Margi 2022: वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं बुध देव, किन राशियों की पलटेगी किस्मत
नौ ग्रहों के बीच एक महत्वपूर्ण ग्रह माने जाने वाले बुध देव जल्द ही मार्गी होने जा रहे हैं। 3 जून 2022, शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर बुध देवता अपनी वक्री गति समाप्त करेंगे और एक बार फिर मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। बुध देव की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध कमजोर होता है तो उसे जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां रहती है और इन्हें पैसों की तंगी से भी जूझना पड़ता है। वहीं यदि बुध मजबूत स्थिति में है तो आपका जीवन सुखों से भरा रहेगा। कम प्रयास में भी आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
तो चलिए जानते बुध देव की इस चाल के प्रभाव से किन राशियों को मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें।

मेष:
बुध देव के मार्गी होने से इस राशि के लोगों को सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके रिश्तो में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। साथ ही अपनों का सहयोग भी आपको मिलेगा। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत और प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ:
पैसों के मामले में इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। फिजूलखर्ची करने से बचें, साथ ही अपने आर्थिक फैसले भी आप बहुत ही सोच समझ कर लें। बुध देव की कृपा से आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आ सकता है, लेकिन आपको बेवजह की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन:
स्वास्थ्य की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहने के आसार हैं। यदि पहले से ही आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। यदि आप अपने अटके हुए कार्यों को लेकर परेशान है, तो हो सकता है इस दौरान आपका कोई काम अचानक बन जाए। आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिल सकती है जिसके बारे में आपने सोचा न हो। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा

कर्क:
बुद्धदेव का मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सफलता के झंडे गाड़ेंगे। आप जिस भी कार्य की शुरूआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर परिवार की चिंता से आपको छुटकारा मिलेगा और मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। इस अवधि में आपका प्रमोशन हो सकता है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी ओर संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी खबर ल मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन में हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आप लकी रहेंगे, लेकिन आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक यदि इस अवधि में कोई कागजी कार्रवाई करते हैं तो उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

तुला:
आपके लिए बुध देव का मार्गी होना बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरा दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार हैं। इस दौरान आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा और आप अच्छी सेहत का भी आनंद उठा पाएंगे। हालांकि निजी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:
आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी होने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में भी स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर पर आपका भरोसा कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। कुलमिलाकर आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

धनु:
धनु राशि वालों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है और व्यापारियों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी, लेकिन जीवन साथी के साथ रिश्ता कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको स्किन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

मकर:
मकर राशि वालों को कुछ बड़ी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे, खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस अवधि में आपके बीच की खटास बढ़ने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान नकारात्मकता आप पर हावी रहेगी जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

कुंभ:
इस राशि के विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ठीक तरह से फोकस कर पाएंगे। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपके मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

मीन:
मीन राशि के जातकों को सुखद परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही आपके रुके हुए काम भी बनते नजर आ रहे हैं। आपको केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको खुद पर देख ध्यान देने का भी समय मिलेगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए भी कहीं बाहर जाएं जिससे आप बहुत ही रिलैक्स और फ्रेश महसूस करेंगे। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











