Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कन्या राशि में बुध चलेंगे सीधी चाल, जानें किन किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ
बुध ग्रह को बुद्धि, चतुराई, वाणी, धन-संपदा और व्यापार आदि का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति अच्छी रहती है उन्हें कामयाबी हासिल करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है। बुध ग्रह फिलहाल कन्या राशि में हैं और 18 अक्टूबर 2021 को इनकी चाल इसी राशि में मार्गी हो जाएगी। मार्गी अर्थात सीधी चाल में चलते हुए बुध ग्रह 2 नवंबर 2021 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 18 अक्टूबर की रात 8 बजकर 48 मिनट पर कन्या राशि में बुध के मार्गी होने से सभी राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपको वाणी से लाभ होगा। शिक्षा और लेखन के कार्य से जुड़े जातकों को लिए समय शुभ रहेगा। इस राशि के जो लोग कृषि कार्य में लगे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं तो घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनने के लिए कहें।

वृषभ राशि:
बुध राशि के जातकों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में पिता की सेहत का अधिक ख्याल रखें। आप स्वयं को तनाव से बचाने के लिए योग-ध्यान का सहारा लें। आप इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति चाहते हैं तो गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि:
बुध की सीधी चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधा की चीजों का आप आनंद लेंगे। जमीन से जुड़ा कोई मामला आपके हक़ में आ सकता है। इस अवधि में शुभ फल की प्राप्ति के लिए अपने मस्तक पर केसर का तिलक जरुर लगाएं।

कर्क राशि:
इस अवधि में घर-परिवार में अनुकूल माहौल रहेगा। खासतौर पर भाई-बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको बुध के मार्गी होने से अछे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आप हरा मूंग भिगोकर अगले दिन जानवरों को खिलाएं, इस उपाय से संकट दूर होगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। आपको बजट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मुनाफा कमाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आप इस अवधि में सतर्क रहें और उपाय के तौर पर चांदी की कोई चीज धारण कर लें।

कन्या राशि:
कन्या राशि में ही बुध सीधी चाल में भ्रमण करने वाले हैं और इसका सकारात्मक फल भी इस राशि के जातकों को मिलने वाला है। सुख-सुविधा के मामले में आपको किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। आप हर तरह के सुख का आनंद ले सकेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। सकारात्मक नतीजे पाने के लिए आप इस अवधि में हरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय काफी उत्तम रहने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित लाभ मिल सकेगा। पैसों के मामले में भी आपको फायदा ही होगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। घर का माहौल अनुकूल रहने से आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आप इस शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए किसी मन्दिर में मिट्टी का घड़ा दान में दें।

वृश्चिक राशि:
बहुत लंबे समय से अटकी हुई आपकी कोई इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। आपके आय में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आपको दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में दुर्गा माता की उपासना से आपको लाभ होगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। करियर से जुड़ा एक बढ़िया अवसर आपके हाथ आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। आप किसी भी काम को करने में आलस न दिखाएं। बुध की कृपा पाने के लिए बुध यंत्र धारण करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि:
इस अवधि में मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। इस अवधि में आपको हरे रंग की चीजों का उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
यदि लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस अवधि में कुछ बेहतरी आने की संभावना है। स्वयं के साथ साथ अपनी माता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। परिवार के सभी लोगों को अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। मिट्टी के किसी छोटे से बर्तन में शहद भरकर सुनसान जगह पर दबा दें, अशुभ स्थिति से बचाव होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए बुध की सीधी चाल ठीकठाक परिणाम देने वाली साबित होगी। आपको अपने प्रेम जीवन में फिर से प्रयास करने की सलाह दी जाती है। संभावना है कि पार्टनर आपकी बात समझेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले के मुकाबले सही रहेगी। सेहत के लिहाज से समय ठीक रहेगा। किसी मन्दिर में भिगोये हुए मूंग का दान करना लाभकारी रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
