Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुध की वक्री चाल से जानें कौन सी राशियां होंगी मालामाल और कौन रहेंगे बेहाल
बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार का कारक माना जाता है। 14 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में वक्री हो रहे हैं। बुध अगले महीने 3 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ग्रह की चाल में परिवर्तन होने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह लाभप्रद रहता है तो कुछ जातकों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं 14 अक्टूबर को बुध ग्रह के तुला राशि में वक्री होने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है। सिंगल जातक फिलहाल के लिए अपनी शादी की तारीख टाल दें। कामकाज के क्षेत्र में सावधान रहें।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल अच्छे संकेत नहीं दे रही है। इस दौरान आप अलग अलग विवादों में फंसे रह सकते हैं। कामकाज से लेकर निजी जीवन में शांति बनाये रखने के लिए आपको बेहतर प्लानिंग और खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला समय बहुत शुभ रहने वाला है। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और मां का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा। वैवाहिक लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। घर में सकारात्मकता का माहौल रहेगा। इस दौरान आप घर की मरम्मत का काम करवा सकते हैं। बजट के अनुसार ही अपने खर्चों की लिस्ट बनाएं।

सिंह राशि:
इस राशि के जातकों के जोश में वृद्धि होगी। आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ वक्त बिताएंगे। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, इसके बाद ही आपको सफलता मिलेगी।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय ठीक ठाक रहेगा। इस दौरान आपको मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और आप बचत भी कर पाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर शुभ रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको बड़ा लाभ मिलेगा। पिता की किसी सलाह से आपको अपने निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों को प्रतिकूल नतीजे मिल सकते हैं। आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। डॉक्टर के बिल के पीछे काफी खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान यात्रा के योग बन रहे हैं , मगर ये आपके लिए लाभकारी नहीं होंगे।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों के लिए आने वाला समय लाभकारी रहेगा। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपके आय में वृद्धि होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि:
इस दौरान मकर राशि के जातकों को उनकी मेहनत के अनुसार फल जरूर मिलेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह इस दौरान पूरा हो सकेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कुंभ राशि:
इन जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। आप इन्हें हाथ से जानें न दें। आपकी आर्थिक लाभ का भी योग बन रहा है। विद्यार्थियों को भी इस अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि:
मीन राशि के लोगों के लिए ये समय थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। शादीशुदा जातकों के जीवन में अनबन रह सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अपनी आर्थिक लेनदेन को लेकर सतर्क रहें।



Click it and Unblock the Notifications
