Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बुद्धि के कारक बुध ग्रह के वक्री होने से आपके जीवन पर कैसा होगा असर, जानें सभी 12 राशियों का हाल
बुध ग्रह के अनुकूल स्थिति में रहने से जातक को व्यापार, यात्रा, विश्लेषण और सही निर्णय आदि लेने में मदद मिलती है। वहीं यदि बुध की स्थिति सही न रहने पर जातक को पारिवारिक कलह, दफ्तर और व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुशलता और बुद्धि के कारक बुध ग्रह का 26 मई को सुबह 8.55 बजे मिथुन राशि में प्रवेश हुआ। अब इसी राशि में गोचर करते हुए 30 मई को सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर बुध वक्री होंगे। इसका प्रभाव लोगों के जीवन में जरुर होगा। 3 जून को रात 2.12 बजे बुध वक्री अवस्था में ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 23 जून को 3.34 बजे वृषभ राशि में मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे और 27 सितंबर तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 26 मई को बुध गढ़ के मिथुन राशि में प्रवेश और 30 मई को वक्री हो जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
बुध के वक्री होने से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपको सिर या फिर कंधे से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थियों को स्ट्रेस हो सकता है। मगर आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। यात्रा का योग बन रहा है। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि:
आप इस दौरान अधिक सतर्कता से काम करें आपको सिर पर चोट लग सकती है। योग और ध्यान करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा। जल्दबाजी में गलत फैसले न लें। दोस्तों के साथ ये समय अच्छा बीतेगा। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा। आपको रोजाना शिव मंत्र और दुर्गा मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि:
इस अवधि में सेहत को अपनी प्राथमिकता बनाएं। आपकी लापरवाही के कारण आपको सर्दी, खांसी, बुखार, इन्फेक्शन या फिर आंखों से जुड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पायेगा। आपको बेहतर योजना बनाने पर काम करना चाहिए। यात्रा संभव है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। इस राशि के लोगों को बेहतर नतीजों के लिए अपने कुलदेवता या फिर कुलदेवी की पूजा करनी चाहिए।

कर्क राशि:
आपको इस अवधि में त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। प्रेगनेंट और नई माएं अपने खानपान का विशेष ख्याल रखें। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। करियर को लेकर उलझन हो सकती है। अपने फैसले जल्दबाजी में न लें। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। इस दौरान धन निवेश न करें। शिव मंत्र या शिव स्त्रोत का पाठ करने से लाभ होगा।

सिंह राशि:
आपको सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप कमर दर्द, पीठ दर्द, घुटने या जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। करियर को लेकर आप संदेश की स्थिति में रह सकते हैं। आप किसी जानकार या वरिष्ठ से इस बारे में सलाह लें। कामकाज के क्षेत्र में धैर्य से काम लें। रोजाना विष्णु मंत्र के जाप से आपको लाभ होगा।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरुर लें। आप अपने करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको शांत और धैर्यपूर्ण तरीके से आगे के बारे में योजना बनाने की जरूरत है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीकठाक रहेगी। कन्या राशि के लोगों को विष्णु मन्त्र या विष्णु स्त्रोत के पाठ से लाभ होगा।

तुला राशि:
आप खानपान के साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। गर्भवती महिलाओं के खर्चे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा होगा। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:
इस अवधि में आपको अपने साथ साथ अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ख़याल रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के क्षेत्र में मनचाहे नतीजे न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। आपको उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। करियर को लेकर आप उलझन में रहेंगे। धन के निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। गणेश मंत्र या संकट नाशन स्त्रोत के जाप से आपको राहत मिल सकती है।

धनु राशि:
विदेश जाने के इच्छुक जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस अवधि में आपको धन निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। माता पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। इस राशि के कुछ जातकों को सर्दी, खांसी, बुखार या इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। दफ्तर में स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। भगवान दत्तात्रेय मंत्र या गुरु मंत्र अथवा स्त्रोत का जाप फलदायी रहेगा।

मकर राशि:
इस राशि के बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरुरत है। इस अवधि में आपके खर्चे आमदनी से ज्यादा बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में ग्रोथ मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छी डील मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। रोजाना हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या शिव मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि:
इस राशि के बुजुर्ग जातक अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें। करियर ग्राफ में आचा ग्रोथ देखने को मिलेगा। आपको बढ़िया अवसर मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को मनचाहा ऑफर मिल सकता है। आप परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी प्लानिंग करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में स्थिति पहले से बेहतर होगी। हनुमान चालीसा या मृत्युंजय मंत्र के जाप से लाभ होगा।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है। लंबे समय से पैर और हाथों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में अपने पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। भविष्य के लिए बचत का भी ख्याल रखें। नए व्यापार के लिए योजना बनाने के लिए अनुकूल समय है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी। विष्णु मंत्र के जाप से लाभ होगा।



Click it and Unblock the Notifications
