Latest Updates
-
गाजर के अर्क से बना नकली देसी घी लैब टेस्ट में पास, जानें ये सेहत के लिए कितना खतरनाक? -
Jodhpur Spicy Snack Mirchi Bada Recipe: घर पर बनाएं जोधपुर का मशहूर चटपटा मिर्ची बड़ा -
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत, क्या सच हुई 2026 को लेकर बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
कौन है ढोंगी इंजीनियर बाबा? जो गंधर्व विवाह की आड़ में लड़कियों संग करता था घिनौना काम -
भारत के पास है कितना सोना? दुनिया के सबसे बड़े Gold Reserve वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में नंबर 1 कौन? -
90% People Cook This Wrong Chole Bhature Recipe: अब घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद -
Khan Sir Family-Net Worth: कौन-कौन है खान सर के परिवार में? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते शिक्षक -
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट -
4 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल -
किन लोगों को भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए साइकिल, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान
बुध की वक्री चाल से ये राशियां हो सकती हैं परेशान, शुभ फल पाने के लिए जानें उपाय
वैसे तो सौरमंडल में बुध सबसे छोटा ग्रह है, मगर लोगों के जीवन पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव है। वैदिक ज्योतिष में तो इसे ईश्वर का दूत कहा जाता है। यह सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी बाढ़ राशियों में अपनी यात्रा को पूरा करने में बुध को लगभग एक वर्ष का समय लगता है। जल्द ही बुध की चाल में परिवर्तन होने वाला है। बुध ग्रह 10 मई 2022 को वृषभ राशि में वक्री हो जाएगा और 3 जून तक इसी स्थिति में रहेगा। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 10 मई को बुध ग्रह के वृषभ राशि में वक्री हो जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आप इस अवधि में लीक से हटकर सोचेंगे और आपके रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी। आप चीजों को जल्दी समझ पाएंगे। भाई-बहनों के साथ संवाद को लेकर समस्या हो सकती है। यदि आप किसी नई चीज में निवेश करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने साथियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायियों और बैंकरों के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: आप अपने घर के बड़े लोगों का सम्मान करें और उन्हें उपहार दें।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
भविष्य की योजना बनाने के लिए ये समय अनुकूल है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। अपने खर्चों की गणना करने में होशियार रहें और तभी आप अधिक पैसा बचा सकेंगे। आप पूरे समय ऊर्जा से भरपूर और सक्रिय रहेंगे जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है और आपको नींद में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपायः बुधवार के दिन कन्याओं को हरे वस्त्र और चूड़ियां दान करें।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उससे आपको राहत मिलने की उम्मीद है। कामकाजी पेशेवर अपने पुराने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की योजना भी बना सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें।
उपाय: तांबे के बर्तन में हरी दाल भरकर किसी सुनसान जगह पर गाड़ दें।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। वित्त की बात करें तो आप पिछली परियोजनाओं से कमाई करेंगे जो काफी समय से अटके हुए थे। व्यवसाय के स्वामी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और नए ग्राहक जोड़ने में सफल होंगे। यदि आप विदेशी बाजार में काम कर रहे हैं, तो आपके व्यापार और व्यवहार में कुछ वृद्धि होगी।
उपाय: आप धन को आकर्षित करने के लिए चांदी की चेन में सोने का लॉकेट पहन सकते हैं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह सही समय है। आपको अपने व्यापारिक साझेदारों से सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि उनकी कुछ गतिविधियाँ आपको बदनाम करने वाली होंगी। इस अवधि में आपके घर का माहौल प्रभावित होगा। आपके और आपके परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आप पुराने वाहन खरीद या बेच सकते हैं।
उपाय: सुख और सौभाग्य के लिए आप गायों को हरा चारा खिला सकते हैं।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
आप इस दौरान कड़ी मेहनत करेंगे और बॉस के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पुराने क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। उनके साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने पर ध्यान दें। यात्रा का योग है लेकिन यह काम के सिलसिले में होगा। इस चरण के दौरान आपका आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा।
उपाय: आपको अपने जीवन में सुख-समृद्धि के लिए एक तुलसी का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और इसके अच्छे परिणाम भी आएंगे। जो लोग शेयर बाजार में काम कर रहे हैं उन्हें अपने निवेश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आप एलर्जी, तनाव और चिंता से ग्रस्त रह सकते हैं। आप उन चीजों के पीछे अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिससे आपको कोई लाभ नहीं होगा। रिसर्च कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय: आप जरूरतमंद लोगों और बच्चों को स्टेशनरी और दवाएं दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने पार्टनर के साथ काम करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपको नुकसानदायक और बुरी डील में फंसा सकते हैं। इस दौरान किसी को पैसे उधार न दें।
उपाय: आपको बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। संभावना है कि आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से शुरू हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उग्र होने से मामला बिगड़ सकता है। व्यवसायी अपने संसाधनों का उपयोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में करेंगे और इसके बेहतर नतीजे भी प्राप्त होने की उम्मीद है।
उपाय: अपने रिश्तों में शांति और खुशहाली के लिए आपको मंदिर में हरी दाल का दान करना चाहिए।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वे ध्यान केंद्रित करने और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आप सभी कठिनाईयों को कुशलता से पार करेंगे। संतान की तबीयत खराब रहने से आप चिंतित रहेंगे। यदि आप विदेशी कॉलेजों में प्रवेश की योजना बना रहे हैं, तो सफलता मिलने की अधिक संभावना है। अपनी किसी हॉबी पर काम करके आप तरोताजा महसूस करेंगे।
उपाय: आप प्रतिदिन सुबह देवी दुर्गा की पूजा और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
अपने घर की मरम्मत के लिए यह सही समय है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच संचार संबंधी समस्याएं होंगी और इससे आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। अगर आप घर से दूर रह रहे हैं तो जल्द ही आपको अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग उन्हें परेशान कर सकता है।
उपाय: आप 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप प्रतिदिन सुबह 108 बार करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आप अपने भाई-बहनों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं और ये आपके लिए सुकूनभरा रहेगा। जो लोग मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े हैं उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो अगर कुछ समस्याएँ हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी से बात करने और इसे सुलझाने की ज़रूरत है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय: आपको प्रतिदिन सुबह विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications