Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
मकर संक्रांति के दिन ही बुध चलेंगे उल्टी चाल, जानें सभी राशियों का कैसा रहेगा हाल
बुध सौरमंडल परिवार का सबसे छोटा ग्रह है। यह संचार, संवाद तथा बुद्धि का कारक बताया गया है। बुध ग्रह 14 जनवरी 2022 को वक्री अवस्था में मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 4 फरवरी 2022 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस अवधि में सभी जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव आएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 14 जनवरी 2022 को बुध के मकर राशि में वक्री अवस्था में जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
आपके कार्यभार में वृद्धि होगी। यह समय आपके कौशल को बढ़ाने का है। अपने कार्यस्थल पर बुजुर्ग सदस्यों या वरिष्ठों के साथ व्यवहार करते समय आप सावधान रहें क्योंकि शब्दों या लहज़े का गलत चुनाव समस्याएं पैदा कर सकता है। रिश्ते में कलह पैदा हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत मुद्दों को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।
उपाय: आप धार्मिक स्थल पर चावल और दूध चढ़ा सकते हैं।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक कार्यों पर अधिक रहेगा। यात्रा करने का योग बन रहा है। आपको विदेश से कुछ अवसर मिल सकते हैं जिन पर आपको विचार करने की आवश्यकता है। आपका काम भाग्य पर निर्भर नहीं होना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए आपके कुछ चिकित्सा खर्च हो सकते हैं।
उपाय: बुधवार के दिन आप मंदिर में हरा कपड़ा या मिठाई चढ़ा सकते हैं।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो उससे आपको राहत मिलेगी। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। इस दौरान आपका रचनात्मक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा और नए विचारों की कमी रहेगी। दस्तावेज़ों को ध्यान से पढ़ें क्योंकि कुछ कागजी कार्रवाई से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने का यह अच्छा समय नहीं है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: आप एक मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर उसे सुनसान जगह पर दबा दें।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
किसी भी मुद्दे या संघर्ष को सुलझाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। आपको अपने कार्यस्थल या जीवनसाथी से संबंधित कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि आप सही शब्दों का इस्तेमाल बुद्धि के साथ करेंगे तो इस समस्या का हल आपको जल्द ही मिल जाएगा। व्यवसायियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है और उन्हें किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से बचना होगा।
उपाय: आप प्रत्येक बुधवार को गायों को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आप कुछ कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इस दौरान थोड़ी उलझन रहेगी। कम्युनिकेशन गैप आपके निजी जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। आप धैर्य के साथ आगे बढ़ें। सेहत की बात करें तो आपको कुछ छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार और व्यायाम पर ध्यान दें।
उपाय: किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले हाथ में कुछ फूल जरुर रखें।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
छात्र इस दौरान तनाव में रह सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने बच्चों की बात ध्यान से सुनने की जरूरत है। उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होगी, खासकर उनके लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की योजना बना रहे हैं। आपके वैवाहिक रिश्ते में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसायियों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।
उपायः सुख और सौभाग्य के लिए गाय की सेवा करें।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
आपके घर में कुछ नवीनीकरण का कार्य होगा जो इस दौरान आपको व्यस्त रखेगा। काम शुरू करने से पहले, आपको उचित शोध करने की जरूरत है। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानी रह सकती है। आपके माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। उनका विशेष ख्याल रखें। घरेलू सामानों पर कुछ अनावश्यक खर्च होगा।
उपाय: आप मानसिक शांति के लिए चांदी की चेन और धन और संपत्ति प्राप्त करने के लिए सोने की चेन धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस दौरान कुछ यात्राओं का योग है जो किसी कारणवश स्थगित हो सकती हैं। अगर आप डाटा से जुड़ा काम करते हैं तो उनकी कॉपी बनाकर सुरक्षित रखें नहीं तो तकनीकी खराबी के कारण नुकसान हो सकता है। निजी जीवन सुखद रहेगा। आप भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस अवधि में आप अपने कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने के लिए काम करें।
उपाय: आप पक्षियों को दाना डालें और यदि संभव हो तो एक बकरी का दान कर सकते हैं।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
आप अपने वित्त से जुड़ी योजना बनाने के लिए समय निकाल सकते हैं। इस अवधि में आप पैसा निवेश करने का मन भी बना सकते हैं। किसी भी तरह का निर्णय लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग़लतफहमी से बचें। यदि किसी से उधार लिया है तो उसे समय रहते लौटा दें।
उपाय: आप अंडे, मांस और शराब से दूर रहें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
इस दौरान आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके जीवन में महत्वपूर्ण घटनाएं घटेंगी। आपको शांत और धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी योजनाओं की जांच के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। यह समय आपको अपने व्यक्तित्व के बारे में सोचने में मदद करेगा। उपायः बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
यात्रा का योग बन रहा है। यदि आप व्यापार के कारण यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ होगा। आपको नए विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हर चीज को आंख बंद करके न अपनाएं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
उपाय: आप रोजाना 108 बार बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में लिए आपके फैसलों की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। छात्रों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको शांत रहकर इस स्थिति का हल ढूंढने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आपको ध्यान और योग का सहारा लेने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
