Latest Updates
-
इस Mother's Day मां को दें किचन से 'Off', बिना गैस जलाए 10 मिनट में बनाएं ये 3 लाजवाब डिशेज -
Mother's Day 2026: 50 की उम्र में चाहिए 30 जैसा ग्लो ! महंगे फेशियल नहीं आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे -
Mother's Day Wishes for Chachi & Tai Ji: मां समान ताई और चाची के लिए मदर्स डे पर दिल छू लेने वाले संदेश -
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे
बुध ग्रह का होगा कुंभ राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व है और इनका प्रभाव लोगों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। बुध ग्रह को ज्योतिष में नवग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 25 जनवरी, सोमवार को बुध ग्रह मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह राशि परिवर्तन दोपहर 4 बजकर 19 मिनट में होगा। इस लेख में जानते हैं बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। आपकी आय में इजाफा होगा। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कामकाज से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आप दफ्तर में सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी उत्तम रहेगा। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आप इस अवधि में अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आप नए लोगों से मिलेंगे जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके पिता के मार्गदर्शन से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप स्वयं में आत्मविश्वास की अनुभूति करेंगे।

मिथुन राशि:
इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में की गयी लंबी यात्रा से आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आप भविष्य के लिए योजना बनाएंगे जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस अवधि में आप नई नई चीजों को सीखने में समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से सही मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आप दान पुण्य के काम में हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत के लिहाज से ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप धैर्य से काम लें। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए ये समय शुभ नहीं है। इस अवधि में आप कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहें। जहां जरुरत हो वहीं अपनी राय दें अन्यथा कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपको करियर में आगे बढ़ने के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आप इन मौकों को हाथ से जाने न दें। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। हर परिस्थिति में आपको अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। उनकी मदद से व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा।

कन्या राशि:
इस अवधि में आप आने वाली सभी चुनौतियों का सामना सरलता से करेंगे और इसमें आपकी जीत भी होगी। आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे। आपकी आय बढ़ेगी और आप बचत भी कर सकेंगे। इस अवधि में निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आपको ज्यादा समस्या नहीं होगी। सेहत से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है। आप लापरवाही करने से बचें। आप किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप इस दौरान मिलने वाले मौकों को हाथ से जाने न दें। किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो इस समय आपको राहत मिलेगी। आप भौतिक सुख सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। आपको परिवार के साथ समय बिताने का पर्याप्त अवसर मिलेंगे। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। आप सुख सुविधा की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। इस अवधि में घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कामकाज के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आप सकारात्मकता का एहसास करेंगे। आप इस अवधि में जो प्रयास करेंगे उसमें आपको लाभ मिलेगा। आपको तरक्की करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे, उन्हें हाथ से जाने न दें। जीवनसाथी के सहयोग से आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि:
इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी भी तरह की परेशानी में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। घर के साथ समाज में आपका यश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आप अकारण चिंता करके मानसिक तनाव न बढ़ाएं। आर्थिक रूप से आपको फायदा मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सेहत की बात करें तो आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
बुध का गोचर कुंभ राशि में ही होने जा रहा है। इस अवधि में आपको अपने सभी काम समझदारी से करने की सलाह दी जाती है। आप अपने आसपास के वातावरण को भी काफी सकारात्मक रखेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपके पुराने अटके हुए काम भी इस अवधि में पूरे हो जाएंगे।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों का खर्च इस अवधि में बढ़ जाएगा। इससे आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। आप धन को लेकर सही योजना बनाएं। इस अवधि में आपका प्रेम जीवन ठीकठाक रहेगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। आप मानसिक तनाव न लें और धैर्य के साथ काम करें। समय के साथ हर तरह की परेशानी का हल मिलता है। आध्यात्म और ध्यान से आपको मदद मिल सकती है। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications