Budh Gochar February 2023 जानें किन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, बुध को मनाने के लिए कर लें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बुध अहम और एक तटस्थ ग्रह माना गया है। बुध का प्रभाव हमारी बुद्धि पर सबसे अधिक होता है। कुंडली में बुध की स्थिति जिस प्रकार होती है, व्यक्ति उसी के अनुसार अच्छे-बुरे कार्य करता है। कम उम्र से ही बुध का असर जातक पर पड़ने लगता है। बुध के राशि में परिवर्तन का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर साफ़ तौर पर नजर आता है।

बुध देव 27 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 33 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जानते हैं 27 फरवरी 2023 को बुध देव के कुंभ राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही जानते हैं बुध देव को प्रसन्न करने के उपाय।

मेष राशि:

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों की मेहनत सफल होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधर आएगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इस राशि के जो जातक मीडिया से जुड़े हैं उन्हें भी सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम जीवन में भी थोड़ी अनबन रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। आप अपने कार्य समय पर पूरे करेंगे। दफ्तर में आपको प्रशंसा भी मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। व्यवसायियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए आपको अपनी रणनीति पर एक बार विचार करने की जरूरत है। छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय: आपको बेहतर लाभ प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु के श्री वामन अवतार का पूजन करना चाहिए।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में कुछ अहम बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण का योग बन रहा है जो आपके हित में होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार से जुड़े हैं तो निवेश के लिए समय अच्छा है हालांकि आर्थिक जोखिम का ध्यान रखें।मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आपके संवाद कौशल में निखार आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।

उपाय: बुधदेव की कृपा पाने के लिए आपको एक अच्छी क्वालिटी का पन्ना रत्न सोने की अंगूठी में जड़वा कर दाएं हाथ की कनिष्ठिका उंगली में धारण करना चाहिए। इसके लिए शुक्ल पक्ष का बुधवार दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपके खिलाफ कोई गहरी चाल चल सकता है। इस तरह की स्थति का सामना आप अपने विवेक से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। विदेशी कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए समय ठीक रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। निवेश के लिहाज से समय कुछ खास नहीं है। इस राशि के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत की बात करें तो हाई बीपी की समस्या से सावधान रहें।

उपाय: बुधवार के दिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करने से आपको लाभ होगा।

सिंह राशि:

सिंह राशि:

इस राशि के व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। कोर्ट कचहरी अथवा बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए ये अवधि अनुकूल है। दफ्तर में आपको प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। परिवार के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है।

उपाय: आपके लिए श्री गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि:

कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। इस अवधि में आपके जीवन में नई नई परेशानियां आ सकती हैं, मगर उनसे लड़ने का हौसला भी आपके पास होगा। आप हर तरह की मुसीबत का सामना कर सकेंगे। कामकाज के क्षेत्र में आप अपने प्रदर्शन से अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे। आर्थिक रूप से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। किसी नए काम में पैसा लगाने से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है।

उपाय: आप बुधवार के दिन किन्नरों के चरण छूकर आशीर्वाद लें। उन्हें हरे रंग का कोई वस्त्र भेंट करने से लाभ होगा।

तुला राशि:

तुला राशि:

बुध के कुंभ राशि में प्रवेश से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यदि आप मीडिया, पत्रकारिता, अभिनय, थिएटर, कला अथवा लेखन के कार्य से जुड़े हैं तो आपके प्रदर्शन में बेहतरी आएगी। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अपने साथी से कोई भी बात न छिपाएं।

उपाय: आप घर में अपनी बहन, बुआ जी या बेटी हरे रंग की चूड़ियां या कंगन तोहफे में दें।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के मन में नौकरी जाने का भय बना रहेगा। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरीवालों का तबादला हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने अथवा संपत्ति में निवेश के लिए यह समय शुभ है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के बीच एकजुटता रहेगी। आर्थिक लिहाज से यह समय सामान्य रहेगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। पढ़ाई पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है।

उपाय: आप बुध देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखे और भगवान श्री राम के चरणों में रखें। साथ ही श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि:

धनु राशि:

बुध का कुंभ राशि में गोचर से आपकी संवाद शैली बेहतर होगी। आप अपनी बातचीत से लोगों को अपना बना लेंगे। ये लोग भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। घर में मेहमानों का आना हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर आप जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बातचीत से उसका हल आप निकाल लेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय बढ़िया है। आपकी प्रगति हो सकती है।

उपाय: आप के लिए भगवान श्री गणेश जी को दुर्वांकुर अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि:

मकर राशि:

यह गोचर आपके लिए अनुकूलता लेकर आएगा। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी। आप सोच-समझकर बातचीत करेंगे जिससे आपको लाभ होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी। यदि आप ट्रांसफर चाहते थे तो इस अवधि में आपकी वो इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव है तो बातचीत करने के लिए ये समय बढ़िया है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

उपाय: बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए हितकारी रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि

नौकरी करने वाले जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही से नौकरी जाने की नौबत आ सकती है। वहीं अगर आप समझदारी से काम करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होने के योग भी हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अनुकूल लाभ मिलेंगे लेकिन नया जोखिम उठाने से बचें। भविष्य के लिए रणनीति बनाएं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

उपाय: बुधवार के दिन आप श्री राधे-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना करें।

मीन राशि

मीन राशि

इस गोचर से आपके खर्चों में इजाफा होगा। परिवार की जरूरतों पर पैसा खर्च करने में आप अपना बजट बिगाड़ सकते हैं। यदि आप किसी विदेशी कंपनी के लिए काम करते हैं तो आपके प्रमोशन की संभावना अधिक है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने विदेशी संपर्कों का लाभ मिल सकता है। इस अवधि में कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव रहेगा। इस अवधि में आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप बुधवार के दिन गाय को साबुत मूंग अपने हाथों से खिलाएं, आपके अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Story first published: Monday, February 20, 2023, 19:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion