Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
एक माह में दो बार हुआ बुध का राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा
बुध ग्रह एक महीने में दो बार राशि परिवर्तन कर चुका है। मीन राशि में गोचर के बाद, बुध ग्रह ने 16 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध देव 1 मई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मेष राशि में सूर्यदेव पहले से ही उपस्थित हैं, वहीं 10 अप्रैल को शुक्र भी मेष राशि में पहुंच चुके हैं। इससे बुध और शुक्र का लक्ष्मी नारायण योग भी बना है। जानते हैं 16 अप्रैल को मेष राशि में बुध के प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
कामकाज के क्षेत्र में आपको बढ़िया नतीजे प्राप्त होंगे। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातक कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो उन्हें भविष्य में लाभ दिलाएंगे। शादीशुदा जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। घर परिवार का माहौल काफीसुखद रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। हर बुधवार के दिन व्रत करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के छात्र जो विदेश जाने के इच्छुक हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। ये समय नौकरीपेशा जातक और व्यापारियों के लिए उत्तम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मगर साथ ही आपको अपने खर्चों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बुध के इस गोचर से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होगा। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में किसी ख़ास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। इस अवधि में आपको यात्रा के लिए निकलना पड़ सकता है। आप इस अवधि में पूर्ण लाभ पाने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि:
बुध ग्रह मिथुन राशि का ही स्वामी है। इस वजह से बुध का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है। आपकी आय में इजाफा होगा। आप स्वयं में आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि का अनुभव करेंगे। कामकाज के क्षेत्र में भी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में आपका प्रेम जीवन काफी सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आप नयापन महसूस करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय उत्तम है। बुधवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि:
इस राशि के जातकों के करियर को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कामकाज के क्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। दफ्तर में आपको सीनियर तथा जूनियर सभी सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा। बेरोजगार जातकों को भी नौकरी की खबर मिल सकती है। इस अवधि में यात्रा का योग बन रहा है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे को लेकर मनमुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बुधवार के दिन भगवान गणपति की पूजा करें।

सिंह राशि:
सिहं राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उत्तम समय लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी काफी मजबूत होगी। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पूर्व के अटके हुए मामलों को पूरा करने का सर्वश्रेष्ठ समय है। सेहत के लिहाज से भी ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप बुध ग्रह के गोचर से अनुकूल लाभ पाना चाहते हैं तो घर की महिलाओं मां, चाची, बुआ, मौसी आदि को भेंट दें और उनका आशीर्वाद लें।

कन्या राशि:
बुध ग्रह कन्या राशि का स्वामी है। आपके लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। आपको कामकाज के क्षेत्र में अपनी मेहनत का फल प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आप नतीजों में हो रही देरी से घबराएं नहीं और हौसला बनाए रखें। 1 मई के बाद आपकी स्थिति में सुधार आएगा। वैसे इस अवधि में आप बचत करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। इस दौरान पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। आप स्वयं भी अपने स्वास्थ्य को नजरंदाज करने की भूल न करें। दाहिने हाथ की छोटी उंगली में सोने या चांदी का पन्ना रत्न धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि:
खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आय के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। विदेशों के संपर्कों से भ लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुड़ी यात्रा आपके लिए फलदायी रहेगी। सिंगल जातकों के लिए विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों को इस गोचर से मिश्रित फल की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कामकाज के क्षेत्र में आप किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर ही रहें तो बेहतर होगा अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आप अपने वरिष्ठों की सलाह अनुसार ही आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति की बात करें तो अपने बढ़ते खर्चों पर नियन्त्रण करें वरना बजट बिगड़ सकता है। बुधवार के दिन देव यमदूत का आशीर्वाद लें, आपको लाभ होगा।

धनु राशि:
इस गोचर से धनु राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ेंगे। प्रेम जीवन के लिए ये समय अच्छा रहेगा। आप अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जातकों के जीवन में रोमांस बना रहेगा। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा और वो आपकी मेहनत की प्रशंसा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक अपनी योजना में बदलाव कर सकते हैं जो उन्हें लाभ दिलाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को अपनी मां की सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट कचहरी का चक्कर लग सकता है, सावधान रहें। इसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा मगर इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। वहीं जीवनसाथी को भी दफ्तर में उचित फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्त करने के मौके मिलेंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना आपके लिए जरूरी है। बुधवार के दिन मूंग डाल का दान करना हितकारी रहेगा।

कुंभ राशि:
इस गोचर से आपके सोचने समझने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। इस दौरान आप कुछ नए लोगों से मिल सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे। इस अवधि में आप यात्रा करने से बचें। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बुधवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन राशि:
इस गोचर का अनुकूल प्रभाव आपके जीवन में पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में रिश्ता मजबूत होगा, मगर जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की सलाह आपको दी जाती है। दफ्तर में आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी आय में इजाफा होगा। आप भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम इस अवधि में ले सकते हैं। भगवान विष्णु के वामन अवतार से जुड़ी कहानियों को सुनने या पढ़ने से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications