Latest Updates
-
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video
बुध करेगा कर्क राशि में प्रवेश जहां पहले से मौजूद है सूर्यदेव, जानें किन राशियों को मिल सकता है सुनहरा मौका
सौरमंडल में होने वाले छोटे से परिवर्तन का भी बड़ा प्रभाव आम जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर बदलाव का अपना विशेष महत्व है। बुध्ह ग्रह अपनी राशि में बदलाव करने जा रहे हैं। बुध ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, धन आदि का कारक माना जाता है। 25 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य देव मौजूद हैं। इस वजह से विशेष संयोग भी बन रहा है। बुध 9 अगस्त तक इसी राशि में विराजमान रहने के बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 25 जुलाई को बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों के जातक पर किस तरह का असर पड़ सकता है।

मेष राशि:
इस राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर मिलाजुला रह सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में माता की सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि:
संचार के क्षेत्र से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी बात को लेकर आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय फलदायी रहेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर ये स्थिति ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगी। आपको ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। आप अपने सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक नई योजना बनाएं। इस अवधि में आपको अपने पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। व्यापार के साथ साथ नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपने किये गये कामों के लिए सराहना मिलेगी। यात्रा करने का योग बन रहा है। इस अवधि में आपको अपनी आर्थिक स्थिति का ख्याल रखने की जरुरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को पैसों के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका व्यय बढ़ सकता है और आप बचत करने में नाकाम रहेंगे। अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपको योग और कसरत अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
तर्कशील सोच एवं बुद्धिमता के कारण आपको कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी और साथ ही कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से समर्थन मिल सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के गलत कार्य को करने से बचें। आप इस समय कुछ चीजों पर व्यय कर सकते हैं जो आपको आर्थिक रूप से लाभ देगा। अपने संचार कौशल से समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी साथ ही सामाजिक कार्य करने में आपकी दिलचस्पी भी बढ़ेगी। अपने बच्चों की ओर से भी खुशियां मिलेंगी।

तुला राशि:
आप घर में निवेश या नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। विदेशों से जुड़ा व्यापार करने वालों को लाभ होगा और नौकरी कर रहे लोगों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आप इस समय विदेश में बसने पर भी विचार कर सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पिता के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर ध्यान दें। रिश्तेदारों और दोस्तों से सहयोग की आशा है एवं समाज में आपके सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक राशि:
यह गोचर आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है, जिसके नतीजे में आपको धन प्राप्त होगी। आप अपनी पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक होगा। गैर-जरूरी चीजों पर समय व्यर्थ करने से बचें। इस दौरान किसी भी कार्य में सफलता तभी मिलेगी जब ठीक प्रकार से उसके बारें में रिसर्च करेंगे। अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प बनाये रखें। खुद की धारणा को दूसरों पर थोपने से बचें।

धनु राशि:
यह गोचर धनु राशि के लोगों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है। व्यवसाय करने वालों को नुकसान उठाना पढ़ सकता हैं वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए चुनौतियां सामने आ सकती हैं। धन संचय करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पैतृक संपत्ति से कुछ लाभ प्राप्त होगा। इस समयकाल में आपका दिमाग बहुत तेज काम करेगा। भौतिक चीजों की ओर झुकाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी कुछ समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है।

मकर राशि:
इस गोचर अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जो भी जातक साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उनको अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। जीवनसाथी के साथ झगड़े व समस्याएं बढ़ सकते हैं इसलिए एक दूसरे को समझने के लिए ज़्यादा समय साथ बिताएं जिससे आपके संबंध बेहतर हो। वकालत कर रहे जातकों के लिए यह समय अच्छा होगा, आप अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। अविवाहित जातकों के विवाह तय हो सकते हैं।

कुम्भ राशि:
इस समयकाल में स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने की सलाह है। पेशेवर जातकों के जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं, जो नौकरी में तबादले की आशा में थे वे तबादला पा सकते हैं। जातकों का लेखन कौशल बेहतर होगा परन्तु शोध कर रहे छात्रों को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश या उधर देते समय आपको सतर्क रहने की सलाह है वरना नुकसान हो सकता है।

मीन राशि:
बुध गोचर की स्थिति मीन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लाएगी। नौकरीपेशा एवं व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह सामान्य से अच्छा ही समय होगा। कार्यक्षेत्र में शांत स्वभाव बनाये रखने और आक्रामकता से बचने की सलाह है। पारिवारिक जीवन में अच्छा प्रबंधन एवं तालमेल बना पाएंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में झुकाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्ध में संग्लन जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications