Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बनने वाला है अत्यंत शुभ 'बुधादित्य योग', बुध के कर्क राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा बड़ा फायदा
ज्योतिष शास्त्र में बुध को युवराज का स्थान प्राप्त है। साल 2020 में बुध ग्रह का गोचर 2 अगस्त को 03:31 बजे कर्क राशि में होगा और यह 17 अगस्त को 08:29 बजे तक इसी राशि में रहेगा। कर्क राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद हैं और बुध के चले जाने से अत्यंत शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुध ग्रह बुद्धि, त्वचा और व्यवसाय से जुड़े माने जाते है। जानते हैं कि 2 अगस्त को बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। अनचाहे खर्चों से बचने के लिए बजट पर थोड़ा ध्यान दें। माता की सेहत के साथ स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। वाणी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। हालांकि परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल रहेगा और आपको उनका समर्थन भी हासिल होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्राप्त हो सकती है। आप अपनी वाणी पर ध्यान दें, कठोरता से बात करने पर आपका ही नुकसान हो सकता है।

मिथुन:
बुध के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकेगा। वाणी से जुड़े कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। आपके बोलचाल के अंदाज को देखकर लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ने की प्रबल संभावना है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। फिजूल के खर्चों को रोकने के लिए आपको बजट बनाने की आवश्यकता है।

सिंह:
बुध के गोचर से सिंह राशि के जातकों के मन में नकारात्मकता का भाव पैदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी गड़बड़ हो सकती है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। कार्यों में असफलता से निराश न हों। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर अच्छा रहेगा। आपको इस दौरान लाभ की प्राप्ति होगी। अटके हुए आपके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान तरक्की मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

तुला:
तुला राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप मानसिक तौर पर राहत महसूस करेंगे।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत अच्छा नहीं रहेगा। बनते हुए काम में बाधा पैदा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत कमजोर रहने से आप तनाव में रह सकते हैं। इस दौरान पैसों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। यदि पिछले कुछ समय से आपका कोई काम अटका हुआ था तो इस दौरान उसके पूरे होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

मकर:
मकर राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। घर के दूसरे सदस्यों के साथ भी तालमेल में कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर रह सकती है। पैसों से जुड़े निर्णय सोच समझकर लें। इस दौरान यात्रा करने से बचें।

कुंभ:
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का ये गोचर शुभ समय लेकर आएगा। पैसों से जुड़े मामलों में आपको फायदा होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। मानसिक तौर पर आपको सुकून महसूस होगा। घर परिवार में भी सब आनंद से रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप छोटे बड़े हर फैसले के दौरान खुद को दुविधा की स्थिति में पाएंगे। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका मनमुटाव हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
