Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
बुध कर चुका है राशि परिवर्तन, केवल इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
बुध ग्रह 25 मई को राशि परिवर्तन करके वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है। बुध सबसे तीव्र गति से चलने वाला ग्रह है इसलिए माना जाता है कि इसका प्रभाव मानव जीवन पर बहुत तेजी से पड़ता है। इस छोटे से ग्रह के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों के जीवन में शुभता आएगी और किन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मेष:
बुध के गोचर से आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आपके प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सदस्यों के बीच अपनेपन का भाव महसूस करेंगे। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि पिता की सेहत चिंता का विषय बनेगी।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने की जरुरत है। उनकी सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छी डील हासिल हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इस दौरान आराम करने का मौका भी मिलेगा। आपको अपने हर निर्णय में अनुकूल नतीजे प्राप्त होंगे। आपका रोमांटिक जीवन भी सुखद बना रहेगा।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सेहत के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। आपके लिए योग-ध्यान करना लाभकारी रहेगा। किसी से धन उधार में लेने से बचें। आप किसी के साथ भी वाद-विवाद में न पड़े। कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं।

सिंह:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठों से सम्मान मिलेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। बुध के गोचर से आपको आर्थिक लाभ मिलने के साथ साथ समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। वो आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से घरेलू जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। आपको इस तरह की स्थिति से बचने के लिए कामकाज में संतुलन बनाकर चलने की जरुरत है।

तुला:
आपको दफ्तर में प्रमोशन मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतरी आने की संभावना है। तुला राशि के जिन जातकों का व्यापार विदेशों से जुड़ा है उन्हें अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक:
इस राशि के लोगों का मन बेचैन रहेगा। आप चिंता में डूबे रहेंगे। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो फ़िलहाल के लिए इसे टाल दें। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। योग और ध्यान की मदद से नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें।

धनु:
धनु राशि के व्यापारियों के लिए ये समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के विद्यार्थी यदि गंभीरता से पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो उन्हें अच्छे परिणाम अवश्य मिलेंगे।

मकर:
मकर राशि के जातक अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। यदि आप बेरोजगार हैं या फिर अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि व्यापार से जुड़े लोन के लिए अप्लाई किया है तो वो मंजूर हो जाएगा।

कुंभ:
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा समय है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस राशि के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों को अपनी योजनाओं से उम्मीद के अनुसार लाभ प्राप्त होगा।

मीन:
इस दौरान आप जमीन या फिर वाहन की खरीद कर सकते हैं। साथ ही अपने बजट में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरुरी है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपके लिए ये समय काफी सुखद रहने की उम्मीद है।



Click it and Unblock the Notifications











