Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बुध ग्रह के मिथुन में प्रवेश के बाद जानें किन राशियों की बदलने वाली है किस्मत
साल 2021 के मई महीने की 26 तारीख को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद बुध की चाल वक्री भी हो जाएगी। बुध 3 जून तक यहां गोचर करेगा फिर प्रतिगामी होकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को राजकुमार माना जाता है। इस गोचर से कई जातकों को सकारात्मक फल मिलने की उम्मीद है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं 26 मई को बुध के मिथुन राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ रहने की उम्मीद है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि:
बुध का प्रवेश मिथुन राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। इस अवधि में लिए गए फैसलों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ये समय आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को अपने बजट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। धैर्य से काम लें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। घर-परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सेहत के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि:
बुध के गोचर से तुला राशि के लोगों को सकारात्मक नतीजे मिलने वाले हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी आय में इजाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के लोगों के लिए ये समय उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। आपको कुछ परेशानियों का सामना कारण पड़ सकता अहै। इस अवधि में बजट के अनुस्सर ही खर्च करें। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

धनु राशि:
इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर अच्छी खबर लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों के अलावा व्यापार से जुड़े लोगों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को इस अवधि में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपका शत्रु पक्ष इस दौरान सक्रिय रहेगा। आप समझदारी से अपने फैसले लें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आपकी लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। आप अपने रिश्ते को नए स्तर पर ले जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि:
मीन राशि के लोगों के लिए ये गोचर शुब रहेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। सेहत के लिहाज से भी ये समय अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
