Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बुध करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलने वाला है भाग्य का पूरा साथ
जुलाई महीने में बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है। जुलाई की 7 तारीख को बुध ग्रह वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद हैं। बुध और सूर्य की साथ उपस्थिति से बुधादित्य योग बनेगा। यह कई राशियों के लिए काफी फलदायी रहने वाला है और उन्हें सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 7 जुलाई को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश के बाद किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि
बुध का यह गोचर मिथुन राशि में ही होने वाला है। इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगा। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए लाभकारी ही रहेंगी। घर के सदस्यों का साथ मिलेगा। वो हर परिस्थिति में आपके साथ रहेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर बेहद फलदायी रहेगा। आपके पुराने अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से खुश होंगे। करियर के लिहाज से ये समय काफी उत्तम रहेगा। आप धर्म कर्म के कार्य में भाग लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय भाग्यशाली रहेगा। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार जातकों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।

धनु राशि
नौकरी बदलने का विचार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। ये समय आपके लिए शुभ है। इस राशि के व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ये समय निवेश के लिए मुफीद है। ये गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी।



Click it and Unblock the Notifications