Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बुध देव का हुआ मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव
ग्रहों में सबसे छोटे ग्रह कहे जाने वाले बुध देव आज यानी 2 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, इसलिए इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। बुध देव व्यक्ति की तार्किक शक्ति, बौद्धिक क्षमता आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बुध सूर्य के सबसे करीब होता है और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और बुध की यह युति एक अच्छा योग बनाती है, जिसे 'बुध आदित्य योग' के रूप में जाना जाता है। इससे जातक की बुद्धि तेज होती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बुध के इस गोचर का सभी राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
बुध देव के गोचर का समय
2 जुलाई शनिवार को सुबह 9 बजकर 40 मिनट
पर बुध देव मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद 17 जुलाई, 2022 को 12 बजकर 01 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद बुध देव का गोचर कर्क राशि में होगा।

मेष:
इस अवधि में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। अपने व्यवहार और वाणी से आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी रुचियों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। आपकी तरक्की हो सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृषभ:
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए बुध देव का यह गोचर बहुत ही अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई समस्या चल रही है तो इस अवधि में आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। अपनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आपसी लगाव बढ़ेगा। पेशेवर जीवन में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि इस दौरान आप कोई निवेश करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

मिथुन:
व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप मन लगाकर पढ़ाई कर कर पाएंगे, साथ ही आपकी बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि हो सकती है। बुध देव के इस गोचर का सबसे ज्यादा असर आपके स्वभाव पर होगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक रहेंगे।

कर्क:
पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। शौक मौज पर आपका ज्यादा धन खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों कि मेहनत सफल होगी और आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। निजी जीवन में कुछ तनाव संभव है। भाई बहनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह:
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता की ओर से लाभ संभव है। इस दौरान आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है।

कन्या:
इस दौरान आप काफी ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनके साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट हो या सरकारी नौकरी इस अवधि में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला:
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आप पूजा पाठ हवन आदि करा सकते हैं। इसके अलावा आप दान-पुण्य के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। पिता के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि इस दौरान आपके पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में उन्हें जरा सी भी लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। पेशेवर जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी है और विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।

वृश्चिक:
इस अवधि में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। चिड़चिड़ापन और क्रोध की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से आपके करीबियों के साथ आपकी अनबन भी हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में जल्दबाजी करने से बचना होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ आप टकराव से बचें। आपकी सेहत में भारी गिरावट आने के आसार हैं।

धनु:
प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी।

मकर:
कामकाज के मोर्चे पर यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है, खासतौर पर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए बुध देव का यह गोचर बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा, साथ ही सहकर्मियों को भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक नई परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपका कोई पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

कुंभ:
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा, साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और शोध विषयों का अध्ययन कर रहे तक इस समय आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके अंदर कुछ नया सीखने की भावना उत्पन्न होगी और आप कड़ा परिश्रम करेंगे। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपने फैसले न लें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप उनके साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे।

मीन:
पारिवारिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। इस दौरान परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिता पाएंगे, साथ ही आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी। विषम परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति होने के साथ आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। इस दौरान आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।



Click it and Unblock the Notifications
